खबरेंदेवरिया

विद्युत कर्मियों ने ली शपथ : सुरक्षा मानकों में नहीं होगी चूक

Deoria News : अधीक्षण अभियंता विद्युत जीसी यादव ने बताया कि बीते दिन जनपद के समस्त उपकेंद्रों पर विद्युत विभाग के कार्मिकों को सुरक्षा संबन्धी मानकों का अनुपालन करने एवं राजस्व वसूली का कार्य तत्परता से करने की शपथ दिलाई गई।

उन्होंने बताया कि विद्युत संबन्धी कार्य करते समय जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है, इसलिए अनुरक्षण एवं परिचालन जैसे महत्वपूर्ण कार्य नियमानुसार शटडाउन लेकर ही किये जाएं। विद्युत विभाग के कार्मिकों को राजस्व वसूली बढ़ाने के संबन्ध में भी शपथ दिलाई गई।

इसके लिए विद्युत पारेषण क्षति को कम करने, विद्युत चोरी रोकने, राजस्व वसूली के लिए स्वयं ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को ओटीएस के अंतर्गत पंजीकरण कराने कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित कराने की शपथ दिलाई गई।

Related posts

महिला के लिए आरक्षित देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद : गौरा बरहज सहित 199 परिषद की लिस्ट जारी, देखें

Sunil Kumar Rai

चिंताजनक : यूपी में मिले कोरोना के 500 से ज्यादा नए केस, शासन ने जारी की एडवाइजरी

Harindra Kumar Rai

यूपी में आज से धान की खरीद शुरू : इन जिलों में अगले महीने से होगी खरीदारी, किसानों को करना होगा ये काम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मानव स्थली पब्लिक स्कूल में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, किया सम्मानित

Shweta Sharma

अपराधों को रोकने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : एसपी संकल्प शर्मा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!