उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी के 40 से ज्यादा जिले कोविड मुक्त : सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए ये आदेश

UP News : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम हो गया है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए। प्रदेश में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। मगर यह अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए यह अतिरिक्त सतर्कता एवं सावधानी बरतने का समय है। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराए जाने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सीएम को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 13 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 141 है।

ये जिले कोविड से मुक्त हुए

जनपद अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, भदोही, देवरिया, एटा, इटावा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 1,74,734 कोरोना टेस्ट किए गए।

11 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

अब तक राज्य में 08 करोड़ 03 लाख 11 हजार 528 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लक्षित उम्र वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों का समय से टीकाकरण किया जाए। राज्य में गत दिवस तक 11 करोड़ 50 लाख 22 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।

बचाव अभियान जारी रहे

सीएम योगी आदित्यना ने कहा कि डेंगू, डायरिया, कॉलरा सहित विभिन्न विषाणुजनित व जीवाणुजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य निरन्तर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जाए। बैठक में अफसरों ने सीएम को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज, लखनऊ के टेण्डर आदि की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अक्टूबर, 2021 से इस इंस्टीट्यूट की निर्माण प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाए।

Related posts

देवरिया के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट : डेडलाइन बीतने के वर्षों बाद भी अधूरे, करोड़ों का फंड मिलने के बावजूद…

Sunil Kumar Rai

आरपीएफ का तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान : एक महीने में 62 बच्चों को तस्करों से बचाया, करोड़ों का ड्रग्स बरामद

Abhishek Kumar Rai

नोएडा : एनईए ने ज्यादा बिजली बिल भेजने पर जताया विरोध, की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

बार-बार नोटिस देने के बावजूद नहीं बदल रहे हालात : पार्क, पोषण वाटिका और बाउंड्री वॉल सहित इन प्रोजेक्ट्स में पिछड़े देवरिया के सभी ब्लॉक

Sunil Kumar Rai

UP : समाजवादी विजय यात्रा में बोले अखिलेश- जनता भाजपा का ‘झूठा खेल’ बिगाड़ देगी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में दाम्पत्य बंधन में बंधे 278 जोड़े : प्रतिनिधि और प्रशासन बने साक्षी, दीं शुभकामनाएं

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!