खबरेंदेवरिया

जिलाधिकारी एपी सिंह ने जाना पर्यटन विभाग के कार्यों का हाल : देवरिया के इन पौराणिक स्थलों का हो रहा कायाकल्प

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में पर्यटन विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने पर्यटन से जुड़ी समस्त परियोजना को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बरहज के ग्राम कटियारी में स्थित प्राचीन शिव व काली मंदिर में एक करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। मौजूदा समय में सत्संग भवन का छज्जा बनाया जा रहा है। यात्री निवास, बाउंड्रीवॉल, यज्ञशाला, इंटरलॉकिंग व टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

अहिल्यापुर स्थित दुर्गा मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा एक करोड़ 78 लख रुपए की लागत से बाउंड्रीवॉल, बेंच, सीसी रोड, गेट व सोलर लाइट का कार्य कराया जा रहा है, जिसमें बाउंड्री वॉल एवं गेट का कार्य प्रगति पर है।

डीएम ने पैराणिक स्थल सोहनाग धाम, बरियारपुर स्थित कोटेश्वरी देवी स्थल, खुखुंदू स्थित जैन पर्यटक स्थल पुष्पदंतनाथ मंदिर, सदर तहसील स्थित अमेठी मंदिर, पैकौली महराज मंदिर व हरैया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की।

बैठक में सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन, यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता सतीश चंद्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोइयों ने दिखाया हुनर : इन स्कूलों ने बाजी मारी, सीडीओ ने किया सम्मानित

Shweta Sharma

देवरिया में बढ़ी चुनावी हलचल : 2 नगर पालिका और 15 नगर निकायों के 262 वार्ड में होगा मतदान, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

स्नातक चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा : क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, ऐसे जीत हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : लखनऊ से शुरू हुई इन शहरों की हवाई यात्रा, सीएम योगी बोले – जल्द ही 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्लेन भरेंगे उड़ान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 4 एडीओ पंचायत और 1 एबीएसए पर कार्रवाई : इस अभियान में ढिलाई पर डीएम ने लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

कैंप लगा कर लिए जाएंगे आवेदन : देवरिया के नवगठित नगर पंचायत और सीमा विस्तारित क्षेत्र के निवासियों को मिलेगा आवास योजना का लाभ

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!