खबरेंदेवरिया

गीडा की तर्ज पर होगा देवरिया का औद्योगिक विकास : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Deoria News : ‘देवरिया का औद्योगिक विकास गीड़ा की तर्ज पर हो ऐसा प्रयास कर रहा हूं। इसी के क्रम में उसरा में डिस्टलरी प्लांट की स्थापना हो चुकी है। देवरिया में सात रेलवे ढालों पर अंडरपास बनने की मंजूरी मिल चुकी है, जिसका काम शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है। इन अंडरपास के बन जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन के तहत कायाकल्प हो रहा है। यह रेलवे स्टेशन बिल्कुल हवाई अड्डे की तरह से बनेंगे। इन रेलवे स्टेशन पर एसी हाल, लिफ्ट, पार्क आदि का निर्माण होगा।’

उक्त बातें देवरिया सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने जिला पंचायत आवास पर संवादाताओं से बातचीत करते हुये कहा। उन्होंने कहा कि देवरिया लोकसभा के 1440 लोगों को ट्राई साइकिल वितरित किया गया, जिससे दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। अगले महीने दिसंबर में 10655 जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर, व्हील कमबोर्ड, गले, घुटना तथा कमर में बांधने वाला पट्टा, छड़ी इत्यादि अन्य उपकरण वितरित किए जाएंगे। मेरे प्रयास से कृषि विश्वविद्यालय देवरिया लोकसभा के अंतर्गत बनने जा रहा है, जिसका शिलान्यास जनवरी माह में होगा।

उन्होंने कहा कि देवरिया विधानसभा के बोडिया अनंत में 400 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता वाले सोलर प्लांट की स्थापना की गई है, जिससे उद्योगों के लिये बिजली सप्लाई का काम शुरू हो गया है। जल्द ही यहा से घरेलू सप्लाई शुरू हो इसका प्रयास किया जा रहा है। इसके शुरू होने से देवरिया के सभी घरों को 24 घण्टे निर्वाध बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि देवरिया का एयरपोर्ट कनेक्टिविटी कुशीनगर एयरपोर्ट चालू हो जाने से नजदीक हुआ है, जिससे देवरिया का विकास और तेजी से होगा। देवरिया में एक एथेनॉल बनाने की फैक्ट्री स्थापित हो इसका प्रयास मेरे द्वारा किया जा रहा है।

सांसद ने कहा कि मेरे प्रयास से 90 करोड़ का पैकेज बिजली विभाग को विभिन्न कामों जिसमें पोल तथा जर्जर तार बदलने और ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के लिए स्वीकृत हुआ है,जिसका काम तेजी से चल रहा है। इससे देवरिया के विद्युत उपभोक्ताओं को सहूलियत मिली है।इसके अलावा देवरिया लोकसभा में सरकार की मुफ्त खाद्यान्न योजना, आवास योजना, आयुष्मान योजना, मुद्रा ऋण योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ गरीब जनता को मिल रहा है।

सड़कों का बिछ रहा जाल
सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि देवरिया लोकसभा में सड़कों का जाल बिछ रहा है। सभी प्रमुख सड़कें टू लेन और फोर लेन की बन गयी हैं या बनने जा रही हैं। सभी गांवों की सड़कों को बनवाकर उन्हें शहर से जोड़ा गया है, जिससे गांवों के विकास का रफ्तार तेज हुआ है।

जनता का विश्वास और साथ मोदी के साथ
चार राज्यों के चुनाव और विपक्ष के गठबंधन पर संवादाताओं के सवाल का जबाब देते हुये सांसद ने कहा कि विपक्ष के पास इन चार राज्यो में कुछ नहीं बचा है। जनता का पूरा विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। इन राज्यों की जनता घमंडिया गठबंधन के छलावे की नीति और नियत को समझ रही है, इसलिये मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। इन राज्यों में भाजपा की सरकार बनना तय है। विपक्ष का घमंडिया गठबंधन अपने घोटालों, भ्रष्टाचार से बचने के लिये बना है। घमंडिया गठबंधन में शामिल दलों का इतिहास ही दागदार है।

इस दौरान मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, पूर्व मीडिया प्रभारी सतेंद्र मणि, डॉ प्रवीण निखर, रामदास मिश्रा, बृजेश गुप्ता, संजय पाण्डेय रहे।

Related posts

यूपी में 1 अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान : सीएम योगी ने सांसद से लेकर ग्राम प्रधान तक की जिम्मेदारी तय की

Shweta Sharma

अचानक विशुनपुरा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे सीडीओ : बच्चों को बांटी सामग्री, सेंटर पर मिलीं ये कमियां

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : विधानसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालों पर आयोग की पैनी नजर, की ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

अमृत महोत्सव : देवरिया भाजपा ने बाइक तिरंगा रैली से लोगों को किया जागरूक, एमएलए शलभ मणि बोले – यह मां भारती के प्रति हमारी भक्ति दिखाता है

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा आदेश : देरी से दफ्तर आने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई, 3 दिन में फाइलें निपटाएं अफसर

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का नवनियुक्त कर्मियों को संदेश : सरकारी सेवा में आकर बंद न करें प्रैक्टिस, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!