खबरेंदेवरिया

देवरिया के उत्कृष्ट खिलाडियों को डीएम एपी सिंह ने किया सम्मानित : खेल से करियर बनाने पर दिया जोर

Deoria News : जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय देवरिया द्वारा देवरिया के उत्कृष्ट खिलाडियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने 20 खिलाडियों को खेल किट बैग शूज एवं पोषक आहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से अब कैरियर बनाया जा सकता है। ओलम्पिक में मेडल लाने पर सरकार द्वारा डीएसपी एवं एसडीएम की नौकरी का प्रावधान उप्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।

सम्मानित होने वाले 20 खिलाडियों में –

  • संदीप प्रसाद (ताइक्वान्डों)
  • प्रियंका कुमारी (ताइक्वान्डों)
  • शशिशंकर मिश्रा (हैण्डबाल)
  • रिया कन्नौजिया (ताइक्वान्डों)
  • अमर मणि त्रिपाठी (हैण्डबाल)
  • जया पाण्डेय (खो-खो)
  • खुशबु पाण्डेय (खो-खो)
  • भास्कर कुशवाहा(खो-खो)
  • अम्बरेश शर्मा(खो-खो)
  • अनुज कुमार रावत,(शूटिेग)
  • तन्नु वर्मा(ताइक्वान्डों)
  • तुशिका वर्मा (ताइक्वान्डों)
  • क्षमा पाण्डेय (हैण्डबाल)
  • हर्ष कुमार यादव (ताइक्वान्डों)
  • भरत सैनी(ताइक्वान्डों)
  • मिथुन प्रजाप्रति(ताइक्वान्डों)
  • सत्येद यादव, (खो-खो)
  • मनीष गौड़(खो-खो)
  • विशाल कुमार (ताइक्वान्डों)
  • अशु वर्मा (खो-खो) शामिल हैं।

इस अवसर पर ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया द्वारा स्मृति चिन्ह एवं संजय कानोडिया द्वारा अंग वस्त प्रदान कर स्वागत किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राज नारायण प्रसा ने बूके देकर तथा अब्दुल अहद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, शालिनी शर्मा ,अवधेश यादव, गिरीश सिंह, लालू यादव, शकील अहमद, विजय कुमार पाल, अशोक सिंह , विकास मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Related posts

लखनऊ में बनेगा 7 मंजिला मॉडर्न एग्री मॉल : सीएम योगी ने किसानों को दी सौगात, मिलेंगे ये लाभ

Harindra Kumar Rai

लापरवाह विद्युत कर्मियों पर गिरेगी गाज : 10वीं के छात्र की मौत मामले में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दी चेतावनी, डीएम करेंगे कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

National Sports Award 2021 : नीरज चोपड़ा और रवि कुमार समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर चलेगी आरोग्य पाठशाला : एक्सपर्ट बताएंगे स्वस्थ रहने के टिप्स

Rajeev Singh

‘यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर सत्ता छीनना चाहती थी कांग्रेस’ : मायावती ने राहुल गांधी को दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : गोरखपुर से काशी सहित इन शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू, पूर्वांचल को मिलेगा फायदा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!