खबरेंदेवरिया

डीएम ने डीआईओएस और पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता का वेतन रोका : इस वजह से हुआ एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने आईजीआरएस संदर्भ के डिफाल्टर प्रकरणों का उत्तरदायित्व तय करते हुए डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड आरके सिंह के अक्टूबर माह के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस संदर्भों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त माननीय मुख्यमंत्री जी संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन सन्दर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, पीजी पोर्टल भारत सरकार एवं संपूर्ण समाधान दिवस तथा जिलाधिकारी जन सुनावाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि उक्त अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है।

डीएम ने समस्त अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जनसुनवाई से जुड़े प्रकरण का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ करें। इसमें कोताही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

देवरिया : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में महिलाओं ने सुनाईं समस्याएं, डीएम ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

यूपी में फर्जी वोटरों पर कसेगा शिकंजा : सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी

Kajal Singh

भाजपा सरकार में महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर और सशक्त : संवाद कार्यक्रम में बोलीं अलका सिंह

Swapnil Yadav

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया की जबरदस्त छलांग : डीएम और सीडीओ की अगुवाई में 66वें से टॉप टेन में हुआ शामिल

Rajeev Singh

लापरवाही पड़ी भारी : सीडीओ ने एक ग्राम रोजगार सेवक की सेवा समाप्त की, दूसरे का रुका वेतन, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!