खबरेंदेवरिया

फतेहपुर के पीड़ित दूबे परिवार से मिले विधायक जयप्रकाश निषाद : दिया मदद का भरोसा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का…

Deoria News : जनपद के रुद्रपुर के फतेहपुर में हुये दुःखद घटना में मृत सत्य प्रकाश दूबे के बेटे देवेश से स्थानीय विधायक और पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा पूरे मदद का भरोसा दिलाया।

देवेश की बातें सुनने के बाद विधायक जयप्रकाश निषाद ने विश्वास दिलाया कि घटना में शामिल एक भी दोषी बचेगा नहीं, उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी ही है। इस घटना के विषय मे मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बार बात हुई है। सीएम योगी स्वयं इस घटना को मॉनिटर कर रहे हैं और पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं।

विधायक ने देवेश से कहा कि प्रशासन दोषियों के हर पहलुओं की जांच कर रहा है। इतना मैं विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। लापरवाह पुलिस अधिकारियों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई किया है, आगे भी जांच में जो दोषी मिलेगा उस पर एक्शन होगा।

विधायक ने पचास हजार रुपये का आर्थिक मदद भी दिया। उन्होंने कहा कि वे दो बार मेडिकल कालेज गोरखपुर जाकर घायल अनमोल का भी कुशल-क्षेम जान चुके हैं, उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आयेगी। सरकार पूरा इलाज करा रही है। इस दौरान कृष्णानाथ राय, अजय उपाध्याय, नवीन सिंह, रामदास मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय, धीरज तिवारी, अभिजीत उपाध्याय आदि रहे।

Related posts

BREAKING : शलभ मणि त्रिपाठी ने खुद को बताया बेकसूर, सोशल मीडिया पर लिखा पूरा सच

Sunil Kumar Rai

आयुष्मान योजना के 4 साल : सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने देवरिया में 16 नए स्वास्थ्य केंद्रों का किया शुभारंभ, शानदार काम करने वालों का हुआ सम्मान

Sunil Kumar Rai

भारी बारिश भी न रोक सकी कदम : बरसात के बावजूद डीएम ने जनता दर्शन में की सुनवायी, लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दी चेतावनी

Harindra Kumar Rai

कृषि मंत्री की पहल पर अमेरिका के इंवेस्टर पहुंचे देवरिया : न्यू टेक्नोलॉजी से बदलेंगे जिले की तस्वीर

Abhishek Kumar Rai

जरूरत : सांसद-विधायक के खिलाफ दाखिल याचिका की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, याची ने दी ये दलील

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : सीएम योगी के इस प्लान से देश-दुनिया में पहुंचेगा गोरखपुर मंडल का उत्पाद, किसानों को मिलेगा यह लाभ  

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!