खबरेंदेवरिया

बूथों का सक्रिय और मजबूत रहना बहुत जरूरी : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया में कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

Deoria News : सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा द्वारा चलाये जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिये महुआडीह मण्डल के शक्तिकेंद्र संयोजकों और प्रवासियों की बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर तथा देसही मण्डल की बैठक देसही ब्लाक सभागार में हुयी।

इन बैठकों को सम्बोधित करते हुये कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव के लिये काम नहीं करती बल्कि सामाजिक विकास और उत्थान के साथ-साथ समाज मे सकारात्मक व रचनात्मक काम करती है। इसके लिये शक्तिकेंद्र का तथा बूथों का सक्रिय एवं मजबूत रहना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत ही अहम होती है। बूथ को कैसे मजबूत बनाना है, इसे लेकर उन्होंने मंत्र दिया। कृषि मंत्री ने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनहित की योजनाओं का लाभ भी बूथ कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इस पर भी काम करने को कहा।

उन्होंने सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर गांवों में लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का भी काम करे। बूथों पर लोगों से मोदी और योगी सरकार के प्रधानमंत्री आवास, नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री आवास, सामूहिक विवाह, मुफ्त राशन, अच्छी सड़कें, हर घर जल, राम मन्दिर निर्माण, धारा 370 समाप्ति जैसे कामों पर चर्चा करें। मण्डल प्रवासी, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन कुशवाहा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्यों को बिंदुवार विस्तार से बताया।

इस दौरान गंगा कुशवाहा, श्रीनिवास मणि, अम्बिकेश पाण्डेय, नवीन सिंह, उमेश मल्ल, विनय राय, अखिलेश्वर राय, हेमन्त पाठक, संजय सिंह, राजू सिंह, रिपुसूदन मणि, साहब सिंह, कमलेश पाण्डेय, संजीव राय, विवेकानंद यादव, मनोज राय, शैलेश्वर पटेल, मुन्नी शर्मा, अखिलेश त्रिपाठी, वेदव्यास सिंह आदि रहे।

Related posts

बीएसए पर नाराज हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह : इस कृत्य को बताया अमानवीय, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों का जाना हाल, धान खरीद और उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा की

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Election 2022 : अंतिम चरण के चुनाव से पहले मायावती ने मतदाताओं से की अपील, जानें क्या बोलीं पूर्व मुख्यमंत्री

Abhishek Kumar Rai

देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : कई जनपदों में वांटेड चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 चोर पकड़े, 15 लाख का माल बरामद

Sunil Kumar Rai

विरोध : सोसाइटी निवासियों ने प्रदर्शन कर एओए गठन की मांग की, बिल्डर पर लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा बयान : सरकारी नौकरी निकलते ही झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते थे चाचा-भतीजा, कसा तंज

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!