खबरेंदेवरिया

प्लास्टिक कचरा से मुक्त होने वाले ग्राम पंचायत होंगे सम्मानित : सामुदायिक शौचालयों में बंद मिला ताला तो… जानें डीएम ने क्या कहा

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बीते दिनों देर सायं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक कचरा से मुक्त बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में तौल के आधार पर सर्वाधिक प्लास्टिक कचरा एकत्र करने वाले तीन-तीन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि ओडीएफ प्लस योजना अंतर्गत जनपद के 573 राजस्व ग्रामों को मॉडल ग्राम बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। इन राजस्व ग्रामों विकासपरक कार्यों के लिए 29.25 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिमिट जारी कर दी गई है। इस धनराशि से राजस्व ग्रामों में कचरा वाहन की खरीद, सामुदायिक खाद गड्ढा निर्माण, सामुदायिक स्थलों एवं सरकारी हैंडपंप पर सोकपिट का निर्माण, फ़िल्टर चेंबर का निर्माण, वेस्ट स्टेबलाइजेशन पॉइंट इत्यादि का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय का प्रयोग बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में किसी भी सामुदायिक शौचालय में ताला बंद नहीं मिलना चाहिए। यदि उनके निरीक्षण के दौरान किसी सामुदायिक शौचालय में ताला बंद मिला तो उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीएम ने वेक्टर जनित बीमारियों से सुरक्षा एवं आगामी अक्टूबर माह में प्रारंभ होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दृष्टिगत प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में आठ बार नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए। जलभराव वाले स्थलों पर एंटी लारवा दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर उगी झाड़ियों की कटाई तथा नालियों की सफाई की जाए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण उपर्युक्त कार्य न होने की दशा में कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के समाधान नंबर 05568-222261 एवं 225351 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर 8090445060 पर भी सफाई से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने जनपद वासियों से उक्त नंबर पर मौके की तस्वीर भेजने का अनुरोध किया।

डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि गोबरधन योजना के अंतर्गत पिपरा चंद्रभान स्थित गौशाला में 39.01 लाख रुपए की लागत से बायोगैस संयंत्र का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

जिला स्वच्छता समिति की बैठक में सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, एडीपीआरओ श्रवण चौरसिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सीडीओ ने इंटरलॉकिंग को तुरंत उखड़वाया : 3 गांवों में किया निरीक्षण, जिम्मेदारों पर की कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Deoria News : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 30 अगस्त तक मांगी आपत्ति

Abhishek Kumar Rai

मिनी इंडस्ट्रियल एस्टेट पथरदेवा में 42 प्लॉटों का आवंटन होगा निरस्त : जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

विपक्ष के सवालों पर योगी के मंत्री ने किया पलटवार : सपा-बसपा और अपराधियों…

Rajeev Singh

Deoria News : सचिव ने राजकीय बाल गृह देवरिया का जाना हाल, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 22 दिसंबर को लगेगा खाद्य उद्योग मेला : 23 दिसंबर को होगा किसान सम्मान दिवस का आयोजन, पढ़ें पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!