उत्तर प्रदेशखबरें

खेल और खिलाड़ियों को लेकर लोगों की धारणा में आया बदलाव : मुख्यमंत्री योगी

Uttar Pradesh News : ‘पिछले साढ़े 9 वर्ष के दौरान दुनिया की सबसे प्राचीन सांस्कृतिक आध्यात्मिक नगरी अविनाशी काशी में समग्र विकास हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में काशी ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है उसे देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक बार फिर अनेक उपहारों के साथ काशी आए हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश में बीसीसीआई द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। खेल और खिलाड़ियों को लेकर आज लोगों की धारणा में बदलाव आया है।’

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंजारी स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान के आधारशिला समारोह के दौरान कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री ने काशी की धरती पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि जी-20 की अभूतपूर्व सफलता के उपरांत अनेक उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री का आज उनकी अपनी काशी में आगमन हुआ है। इस अवसर पर यूपी सरकार और काशी वासियों की ओर से उनका हृदय से स्वागत अभिनंदन करता हूं। जी-20 के दौरान ग्लोबल लीडर्स ने भारत के सामर्थ्य और शक्ति को नजदीक से देखा है। यही नहीं वसुधैव कुटुम्बकम के अनुरूप ग्लोबल लीडर्स की उपस्थिति में भारत की 140 करोड़ जनता ने देश को वैश्विक ताकत के रूप में उभरते हुए अनुभव किया है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावास्कर, कपिल देव, गोडप्पा विश्वनाथ, सचिन तेंदूलकर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, गोपाल शर्मा, नीतू डेविड, शुभांगी कुलकर्णी का काशी में स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई प्रदान करने और क्रिकेट के जुनून को घर घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने बीसीसीआई चेयरमैन रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का अभिनंदन करते हुए कहा कि इन सभी ने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण में विशेष रुचि दिखाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 साल के दौरान हमने पूरे देश में एक नई कार्य संस्कृति को देखा है। हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता ने देश में खेल और खिलाड़ियों को लेकर लोगों की धारणा में बदलाव किया है। साथ ही साथ खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए हर जनपद में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना का कार्य, हर गांव में खेल मैदान, हर विकास खंड में मिनी स्टेडियम के निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वाराणसी में स्मार्ट सिटी के माध्यम से सिगरा स्टेडियम को री डेवलप किया जा रहा है। वहीं पहली बार बीसीसीआई के द्वारा यूपी के इस तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी जा रही है।

Related posts

बीजेपी का स्थापना दिवस : देवरिया में दीवारों पर लिखा एक बार फिर भाजपा सरकार, हर बूथ पर चला ये अभियान

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 18 केंद्रों पर वनरक्षक परीक्षा में लागू रहेंगे ये प्रतिबंध, शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ एग्जाम

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर सुनी मन की बात

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया पहुंचने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जोरदार स्वागत, विपक्षी दलों को जम कर घेरा

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी ने की नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा : और समृद्ध हुआ गोरक्षपीठ का देवलोक

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : किसान दिवस में कृषकों ने उठाया खाद वितरण में अनियमितता का मुद्दा, सीडीओ ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh
error: Content is protected !!