खबरेंदेवरिया

डीएम ने मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड का लिया जायजा : लोगों से की सतर्क रहने की अपील, जानें बीमारी के लक्षण

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं सीडीओ रवींद्र कुमार ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल का निरीक्षण कर डेंगू के इलाज एवं उससे जुड़ी तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने डेंगू मरीजों को निर्धारित मानक के अनुसार चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी बीते दिन अपराह्न जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड पहुंचे जहां दो मरीज भर्ती मिले। उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं दवा की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश बरनवाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 10 बेड का डेडीकेटेड डेंगू वार्ड बनाया गया है, जिस पर डीएम ने 10 बेड और बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डेंगू जांच की कंफर्मेटरी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक का निरीक्षण कर रक्त एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता के संबन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सीएमओ डॉ राजेश झा को निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू को लेकर पर्याप्त सतर्कता बरती जाए। चिकित्सालयों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

जिलाधिकारी ने मौसम परिवर्तन के कारण मच्छर जनित बीमारी डेंगू, चिकुनगुनिया एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए जनपदवासियों से विशेष एहतियात बरतने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि डेंगू के लिए जिम्मेदार टाइगर प्रजाति के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। गहरे बर्तनों, गमलों, कूलर में यदि पानी इकट्ठा हो तो उसे साफ कर लें। बच्चे एवं बड़े पूरी बाँह के शर्ट एवं फुल पैंट का प्रयोग करे। सोते समय मच्छरदानी लगाए।

उन्होंने बताया कि तेज सिरदर्द एवं बुखार के साथ मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना एवं उल्टी, आंखों में दर्द जैसे लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीकी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच कराकर निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त नगर निकायों द्वारा रोस्टरवार फॉगिंग की जा रही है। जलभराव एवं मच्छरों के पनपने वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है।

नगर विकास विभाग ने फॉगिंग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए टॉल फ्री नंबर 1533 जारी किया है, जहाँ नागरिक फॉगिंग, नगर निकाय में साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं।

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार बरनवाल, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

कुशीनगर में जलकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत : माघी मठिया गांव में आग ने मचाया तांडव

Abhishek Kumar Rai

दिव्यांगजनों के लिए लगा कैंप : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने वितरित की ट्राईसाइकिल, पीएम मोदी के बारे में कही बड़ी बात

Abhishek Kumar Rai

5 मंडलों में किसान मोर्चा के नए अध्यक्षों की नियुक्ति : बैतालपुर में सत्येन्द्र सिंह और बरहज में सुनील चतुर्वेदी को मिली कमान, पढ़ें सभी नाम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए ओबीसी अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन, जानें पात्रता की शर्तें

Sunil Kumar Rai

यूपी में 15 आइपीएस बदले : 8 आईएएस के भी तबादले, जीके गोस्वामी को लखनऊ में मिली तैनाती

Laxmi Srivastava

गोरखपुर में जुटे मंडल के सभी एमपी-एमएलए : सीएम योगी ने विकास परियोजनाओं का जाना हाल, जानें क्या कहा

Shweta Sharma
error: Content is protected !!