खबरेंदेवरिया

डीएम ने पैकौली महाराज मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा : वैदिक मंत्रोच्चार से की पूजा-अर्चना

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सदर तहसील के ग्राम पैकौली महाराज में स्थित श्री राज राजेश्वर पवहारी महाराज की कुटी (मंदिर) में पर्यटन विभाग द्वारा 64.37 लाख रुपए के लागत से कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

परियोजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टॉयलेट ब्लॉक, धर्मशाला, छायाकुंज, इंटरलॉकिंग, व साइनेज का कार्य किया जा रहा है। कार्य जून 2023 में प्रारंभ हुआ जिसे इसी वर्ष दिसंबर में पूर्ण करना है।

जिलाधिकारी ने कार्य को पूरी गुणवत्ता एवं निर्धारित मानक के अनुसार समयबद्धता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। डीएम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।

उन्होंने मंदिर के निकट स्थित सरोवर के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया। इसके पश्चात डीएम ने मंदिर में पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शन किया। इस दौरान यूपीपीसीएल के सहायक परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

हर घर जल गांव थीम पर बने स्टाल पर पांचो दिन उमड़ी भारी भीड़ : विशेष आकर्षण बना जल जीवन मिशन का स्टाल

Satyendra Kr Vishwakarma

CM 100 Days Review Meeting : सीएम योगी ने सरकार के 100 दिन के कार्यों की समीक्षा की, बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 30 जून के बाद नहीं होगा प्लास्टिक प्रोडक्ट का प्रोडक्शन, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 53 आंगनवाड़ी भवनों का हुआ कायाकल्प : सीडीओ रवींद्र कुमार की लगन से हुआ संभव, जानें कैसे…

Sunil Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार ने माफिया का किया मर्दन, 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जब्त, सीएम ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

6 वर्ष में यूपी के गन्ना किसानों को 2 लाख करोड़ का हुआ भुगतान : नारी सशक्तिकरण की भी राह हुई आसान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!