उत्तर प्रदेशखबरें

गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए 30 अगस्त तक होगा सेल्फ असेसमेंट : अगले महीने होगी समीक्षा, जानें क्या है सरकार का लक्ष्य

Uttar Pradesh News : योगी सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं गार्बेज फ्री सिटी बनाने का उद्देश्य प्राप्त करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय में सेल्फ असेसमेंट की व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए प्रत्येक नगरीय निकाय में 30 अगस्त तक सेल्फ असेसमेंट होगा।

4 सितंबर को इसकी समीक्षा होगी। नगरीय निकायों में अप्रैल 2023 में मॉक असेसमेंट आयोजित किया गया था, जिसने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत गार्बेज फ्री सिटी के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को निरंतर बनाये रखने की आवश्यकता को रेखांकित किया था।

गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जाएगा सेल्फ असेसमेंट
नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि सेल्फ असेसमेंट डेडिकेटेड गूगल फार्म के माध्यम से किया जायेगा, जो गार्बेज फ्री सिटी के मूल्यांकन के प्रत्येक पैरामीटर के मानक को परिभाषित करेगा। यह फार्म नगरीय निकाय द्वारा भरा जायेगा। पूर्ण सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट को जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त की शाम 5 बजे तक है।

उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों से निर्धारित समय सीमा में इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चार सितंबर (सोमवार) को सुबह 11 बजे सेल्फ असेसमेंट की समीक्षा की जायेगी। सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट को सही ढंग से पूर्ण करने एवं निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत उसे जमा करने की कार्यवाही अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

यूपी सरकार द्वारा लिया गया प्रो एक्टिव स्टेप
प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत के इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेल्फ असेसमेंट की व्यवस्था प्रारंभ करने हेतु प्रो एक्टिव स्टेप लिया गया है।

इसका उद्देश्य नगरीय निकायों को सशक्त करना है, जिससे वह अपनी प्रगति का मूल्यांकन करने में सक्रिय भागीदारी कर सके एवं उन क्षेत्रों की पहचान कर सकें, जिन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अप्रैल से प्रारंभ किए गए मूल्यांकन की यह व्यवस्था हमारी रणनीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करेगा।

Related posts

Gorakhpur Link Expressway : दिल्ली, बंगाल और बनारस को जोड़ेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 49 प्रतिशत निर्माण पूरा, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

BREAKING : गोरखपुर रिंग रोड के किनारे बनेंगी नई कॉलोनी, बनेंगे कॉम्प्लेक्स और मॉल, जानें पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

यूपी : मदरसों में बदलेगा पाठ्यक्रम, सीएम योगी ने दिए महत्वपूर्ण आदेश, जानें

Abhishek Kumar Rai

देवरिया पहुंचे आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष : रामाशीष राय का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : देवरिया में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दो हजार लोगों ने मानव श्रृंखला बना कर दिया खास संदेश : डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने दिलाई ये शपथ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!