खबरेंदेवरिया

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने सांसद को दिया ज्ञापन : जमकर की नारेबाजी, मिला ये आश्वासन

Deoria News : पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर रविवार को अटेवा के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा को सौंपा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अटेवा के सदस्यों का जमावड़ा सुबह से ही बापू इंटर कालेज के मैदान में होने लगा। वहां से नारेबाजी करते हुए शिक्षक और कर्मचारियों का हुजूम सांसद आवास पर गया और पुरानी पेंशन बहाली से सम्बंधित ज्ञापन सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा को सौंपा।

उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग को संसद में रखने का आश्वासन दिया। अटेवा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। इसे सरकार को तत्काल बहाल करना चाहिए। मदन सिंह पटेल ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। इसे हम लेकर रहेंगे।

इस दौरान प्रमुख रूप से जितेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, प्रियव्रत सिंह, कमलेश कुमार गौड़, अवधेश प्रसाद, पीयूष श्रीवास्तव, भगीरथ मौर्य, राम प्रवेश यादव, जयनाथ यादव, संजीव सिंह, शिव जी, अमित कुमार, सुभाष यादव, सुरेश सिंह, अनुज पासवान, रितेश कुशवाहा, श्रवण गुप्ता, बृजेश कुशवाहा, तैयब अली, अमित कुमार, सतेन्द्र, संजीव, प्रशांत तिवारी, मनीष सिंह, चंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

‘कोहिनूर भारत को लौटा देना चाहिए’ : जानें क्यों भारतीय मूल की नरिंदर कौर ने ये कहा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया आंगनवाड़ी भवन घोटाला : अवर अभियंता पर कार्रवाई, डीएम ने ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया

Sunil Kumar Rai

यूपी : मुख्यमंत्री आरोग्य मेले से ग्रामीण समाज में बदला स्वास्थ्य का स्तर, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लिया लाभ

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य उप चुनाव की तिथियां जारी : जानें किस सीट पर कब होगा नामांकन और मतदान

Satyendra Kr Vishwakarma

एक कॉल पर यूपी के बीमार पशुधन के लिए उपलब्ध होंगे डॉक्टर : सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री ने 520 मोबाइल यूनिट को किया रवाना

Sunil Kumar Rai

काशी में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा : शिवभक्तों के लिए बिछा रेड कार्पेट, बाबा भोले के दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु

Shweta Sharma
error: Content is protected !!