खबरेंदेवरिया

देवरिया में बड़ा हादसा : गोरखपुर ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रक, चालक और खलासी…

Deoria News : देवरिया में बुधवार की देर रात एक ट्रक ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना देवरिया-गोरखपुर ओवरब्रिज की है।

जानकारी के मुताबिक, जनपद के कतरारी गांव के रहने वाले दीनदयाल यादव का ट्रक बिहार से बालू लेकर रात को देवरिया आया। चालक ने ट्रक को रुद्रपुर मोड़ स्थित धर्मकांटा पर खड़ा किया था। देर रात इसके चालक अमित व खलासी मुकेश कुमार ट्रक लेकर पुरवा चौराहा जा रहे थे।

अभी वे गोरखपुर रोड ओवरब्रिज पर चिरैया रेलवे ढाला के समीप पहुंचे कि ट्रक अनियंत्रित हो गया, और पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और खलासी ने समझदारी दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में ब्रिज का रेलिंग टूट गया, जबकि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Related posts

महिला अपराधों के निस्तारण में यूपी अव्वल : इन राज्यों को पछाड़ा, सीएम योगी ने गृह विभाग की थपथपाई पीठ

Rajeev Singh

देवरिया में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो ने पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में मातम

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 : एक वर्ष पूरे होने पर महिला पुलिसकर्मी निकालेंगी खास रैली, 26 जिलों से गुजरेगा कारवां

Swapnil Yadav

यूपी : अयोध्या को राममय बनाने की कवायद तेज, साधु-संतों से मिले सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

भारत बना दुनिया का सबसे अधिक चीनी उत्पादक देश : निर्यात में लगाई बड़ी छलांग, गन्ने के शानदार उत्पादन से बने कई रिकॉर्ड

Harindra Kumar Rai

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पथरदेवा विधानसभा से भरा पर्चा, जनता को ऐसे दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!