खबरेंदेवरिया

बीआरसी पथरदेवा में 18 बच्चों का बना दिव्यांगता प्रमाण पत्र : आज इस ब्लॉक में लगेगा कैंप

Deoria News : बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज बीआरसी, पथरदेवा में मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।

कैम्प में डॉ सतिराम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ केशव प्रसाद ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ पंकज कुमार नेत्र सर्जन डॉ तैय्यब अली बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ दिव्य दीपक श्रीवास्तव, मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा कुल 59 बच्चों के परीक्षणोपरान्त 18 बच्चों का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाया गया, जिसमें दृष्टिबाधा के 4 मंदबुद्धि के 5, अस्थि दिव्यांगता के 6 एवं सीपी के 3 बच्चे शामिल हैं।

बीएसए ने बताया कि निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जनपद में कुल 17 कैंपों का आयोजन माह जुलाई 2023 से माह सितम्बर, 2023 के मध्य आयोजन किया जाएगा।

मेडिकल एसेसमेंट कैंप में स्पेशल एजुकेटर धर्मेन्द्र कुमार, पंकज, ओम प्रकाश, विनोद कुमार गौतम एवं गोपाल मिश्रा खण्ड शिक्षा अधिकारी पथरदेवा एवं बीआरसी कर्मचारियों के द्वारा विशेष योगदान दिया गया।

बुधवार को बीआरसी भलुअनी में कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दिव्यांग बच्चों को अपने साथ आधार कार्ड, दो फोटो फोटो एवं स्वालंबन पोर्टल पर ऑनलाइन करते हुए उसकी रसीद की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य होगा।

Related posts

Video : अग्निपथ योजना के विरोध में लगातार दूसरे दिन देवरिया में बवाल, युवाओं ने सड़क और रेलवे ट्रैक बाधित किया

Major Dhyan Chand Birth Anniversary : 29 अगस्त को अंडर 14 बालकों की जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन, स्कूल-कॉलेज के लिए निर्देश जारी

Harindra Kumar Rai

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 11 करोड़ कैश बरामद, 300 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में प्रोत्साहन राशि के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

मरीजों और परिजनों को मिलेट्स की जानकारी दे रहा ये संस्थान : सालाना 10000 प्रतियां करेगा वितरित, जानें क्या है लक्ष्य

Rajeev Singh

यूपी के हर जिले में खुलेंगे 3 खास कोविड वैक्सीन सेंटर : जिलाधिकारियों और ग्राम प्रधान को मिली ये जिम्मेदारी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!