उत्तर प्रदेशखबरें

सावन में अब तक 88 लाख शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का किया पूजन : छठे सोमवार तक संख्या 1 करोड़ से होगी पार

Uttar Pradesh News : 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रधान ज्योतिर्लिंग श्री विशेश्वर के दर्शन के लिए दुनिया भर के सनातनी  काशी काशी आते रहते हैं, लेकिन सावन के महीने में काशी का ख़ास आकर्षण होता है।

श्रावण माह में बाबा के भक्तों के स्वागत के लिए योगी सरकार नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम में ख़ास इंतजाम करती है। जिसके कारण श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। 

श्रावण माह के पांचवें सोमवार को शाम 7 बजे तक 6 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया जबकि पूरे सावन भर में अभी तक लगभग 88 लाख लोग महादेव के दरबार में शीश नवा चुके हैं। सावन के छठे सोमवार तक श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 1 करोड़ होने की उम्मीद है। 
रविवार रात से बाबा के दरबार के लिए लगी कतार सोमवार रात तक अनवरत चलती रही। कतार के हर कदम बाबा के चौखट तक पहुंचने के लिए आतुर थे। इससे पहले योगी सरकार ने काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करवा चुकी है। 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि –

  • सावन के पांचवें सोमवार को शाम 7 बजे तक 6 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किये हैं।
  • जबकि पहले सोमवार को 5 लाख 15 हज़ार
  • दूसरे सोमवार को 6 लाख 9 हज़ार
  • तीसरे सोमवार 5 लाख 87 हज़ार
  • चौथे सोमवार को लगभग 6 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन किये।

अभी तक बाबा के दरबार में 88 लाख (चौथे सोमवार का आंकड़ा शाम 7 बजे तक का है) हाज़िरी लगा चुके हैं।

श्रावण माह के अधिमाह के पांचवें सोमवार को बाबा विश्वनाथ के तपस्यारत पार्वती स्वरुप का श्रृंगार हुआ और भक्त भी महादेव के इस तपस्यारत पार्वती श्रृंगार दर्शन करके निहाल दिखे।

Related posts

25 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट : इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परीक्षार्थी

Shweta Sharma

DEORIA : पेंशन स्कीम में पिछड़ा गौरी बाजार ब्लॉक, सीडीओ ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Rooftop Solar Project : रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट के लिए पोर्टल का पीएम ने किया शुभारंभ, आवेदन में मिलेगी सहूलियत

Harindra Kumar Rai

पिडरा पुल से जल्द शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने देखा गोर्रा नदी का रौद्र रूप, मूर्ति विसर्जन स्थलों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

डीपीओ की जांच : देवरिया में बाल विकास विभाग के 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मिले गायब, हुई ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

यूपी के सभी किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाएगी योगी सरकार : 23 लाख से अधिक कृषकों की समस्या हुई हल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!