खबरेंदेवरिया

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अफसरों संग लिया शहर का जायजा : लापरवाही पर हुए नाराज, लगाई फटकार

Deoria News : प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार की सुबह ही बारिश के बीच सफाई व जलनिकासी व्यवस्था का शहर में जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई-व्यवस्था में सुधार करने के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त नालों की सफाई कर सिल्ट हटा ली जाए, जिससे वर्षाजल सुचारू रूप से निकल सके।

कृषि मंत्री सुबह 7 बजे जिला प्रशासन व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ सबसे पहले बस स्टेशन पहुंचे। बस स्टेशन के गेट व सड़क पर बसें लगे होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बस स्टेशन के अंदर बसें लगाने तथा सड़क पर न सवारी भरने की हिदायत दी। उन्होंने सभी दुकानदारों से डस्टबिन रखने और कूड़ा उसी में डालने को कहा।

उन्होंने ऐसा न करने पर पहली बार 250 रुपए जुर्माना लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके उपरांत कृषि मंत्री पुलिस लाइन व साकेत नगर गए और वहां बन रही नालियों का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने यथाशीघ्र निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी देख उन्होंने उसे तत्काल हटाने के लिए निर्देशित किया।

इसके बाद कृषि मंत्री सुभाष चौक होते हुए कुरना नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण में कुछ जगहों पर नाले में खामियां देख बाढ़ खण्ड के अधिशासी अभियंता को ठीक कराने का निर्देश दिया। फिर कृषि मंत्री हनुमान मंदिर होते हुए अमेठी माई मंदिर के पास बन रहे नाले का निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर नालों की सिल्ट की सफाई न होने पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की।

इस दौरान जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ईओ रोहित सिंह मौजूद रहे।

Related posts

खास खबर : 5 साल में दोगुना हुआ यूपी का बजट, इन क्षेत्रों से हुई रिकॉर्ड इनकम, पढ़ें आंकड़ें

Sunil Kumar Rai

देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : 24 घंटे के अंदर फिरौती मांगने वाले 6 अपहरणकर्ताओं को दबोचा, फर्जी पुलिस बन किया था अगवा

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में 15 अगस्त तक धारा 144 लागू, जानें क्या करने पर रहेगा प्रतिबंध

Abhishek Kumar Rai

फसलों के बचाव के लिए एडवाइजरी जारी : इन उपायों से रोगों को दूर रखें किसान, जानें बीमारी के लक्षण

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने छात्रों को सिखाए सफलता के गुर, दिया ये मंत्र

Harindra Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी ने दिवंगत लाल जी टंडन को ऐसे किया याद, जानें क्यों उन्हें लखनऊ का इनसाइक्लोपीडिया कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!