खबरेंदेवरिया

देवरिया में शिकायत निस्तारण के लिए चल रहा कॉल सेंटर : डायल करें ये नंबर, दोषी जिम्मेदारों पर भी होगी कार्रवाई

Deoria News : जिला मजिस्ट्रेट अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि आम जन की शिकायतों के निस्तारण की सुविधा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में कॉल सेन्टर स्थापित है, जिसका दूरभाष नंबर 05568- 222261, 05568- 225351 है। इन पर आम जन अपनी शिकायतें / समस्याएं नोट करा सकते हैं।

प्रत्येक काल को पंजिका में अंकित किया जाएगा तथा सम्बन्धित स्थानीय कर्मचारी को नोट कराकर निस्तारण आख्या से आवेदक को अवगत कराया जाएगा, जिसकी प्रविष्टि पंजिका में की जाएगी। इसकी समीक्षा समय-समय पर की जाएगी। बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याओं का समाधान करा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि दूर-दूर से जनता अपनी समस्याओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए जिला मुख्यालय पर आ रही है, जब कि अधिकांश प्रकरणों का निस्तारण स्थानीय कर्मचारियों, अधिकारियों (लेखपाल / राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय सचिव, विकास खण्ड / थाना) के स्तर से सम्भव है।

इससे ऐसा परिलक्षित हो रहा है कि स्थानीय कर्मचारियों/ अधिकारियों द्वारा दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरती जा रही है और उनकी लापरवाही के कारण आम जन का मुख्यालय तक आने जानें में अनावश्यक समय, श्रम एवं किराए के पैसे का अपव्यय हो रहा है। ऐसे प्रकरणों को चिन्हित कर सम्बन्धित दोषी का दायित्व भी निर्धारित किया जाएगा।

Related posts

इस आईपीएस ने यूपी में 150 से अधिक अपराधियों को लगाया ठिकाने : माफिया को मिटाने में निभा रहे अहम जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

Uttar Pradesh : समाज को सशक्त बना रही सरकार, अयोध्या में 9 लाख दीयों से रोशन होगा प्रदेश, जानें सीएम ने और क्या कहा

Harindra Kumar Rai

यूपी परिवहन निगम को मिलेंगे 350 करोड़ रुपये : यूपी सरकार ने दी वित्तीय स्वीकृति, इस काम के लिए मिलेगा…

Shweta Sharma

Deoria News : पदानवत कृषि कामदार राम प्रवेश गोड़ को विभाग ने दिया अंतिम मौका

Sunil Kumar Rai

देवरिया : ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 10 अगस्त तक चलेगी, जानें किस दिन कहां होगा आयोजन

Harindra Kumar Rai

BREAKING : ओप्पो इंडिया ने 4389 करोड़ रुपये का किया फर्जीवाड़ा, डीआरआई की जांच में मिले हैरान करने वाले साक्ष्य

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!