खबरेंनोएडा-एनसीआर

डीएम मनीष कुमार वर्मा का सख्त आदेश : कीटनाशक डीलर किसानों को दें मेमो, लापरवाही हुई तो…

Gautam Buddh Nagar : गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जनपद में कीटनाशक का व्यवसाय करने वाले समस्त डीलरों को निर्देश जारी किया है।

उन्होंने कहा है कि प्रायः कुछ कीटनाशी डीलरों के द्वारा किसानों को बेचे जा रहे कीटनाशकों की कैश मैमो/ क्रेडिट मैमो जारी नहीं की जा रही है। ऐसी स्थिति में आपको सचेत करते हुए निर्देशित किया जाता है कि विक्रय किये जा रहे कीटनाशी रसायन/रसायनों का नाम, बैच नम्बर, विनिर्माण तिथि, अवसान तिथि सहित प्रत्येक किसान को कैश मैमो अवश्य जारी की जाये।

उन्होंने कहा कि दुकान पर उपलब्ध समस्त कीटनाशकों का विवरण स्टाक रजिस्टर में अंकन किया जाएगा और सभी के बिल भी दुकान पर रखे जायेंगे। उन्होंने बताया कि यदि बिना बिल का कोई कीटनाशक निरीक्षण के समय दुकान पर पाया जाता है, तो उसको अवैध स्टाक मानते हुए कीटनाशी अधिनियम-1968 एवं कीटनाशी नियमावली 1971 के प्राविधानों के अनुसार स्टाक सीज कर दिया जायेगा।

साथ ही विक्रेता को प्रदत्त कीटनाशी विक्रय लाईसेंस निलम्बित/ निरस्त करते हुए कीटनाशी अधिनियम-1968 के अन्तर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। गौतमबुद्ध नगर के जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने यह जानकारी दी।

Related posts

डीएम और एसपी ने नामांकन केंद्रों पर देखीं तैयारियां : अधिकारियों और कर्मियों को दी ये नसीहत

Rajeev Singh

BIG NEWS : पंजाब में पड़ोसियों को फंसाने के लिए देवरिया में की हत्या, पुलिस ने चिउरहां गांव मर्डर मिस्ट्री सुलझाई

Sunil Kumar Rai

17 सितंबर से देवरिया में शुरू होगा आयुष्मान भव: अभियान : हर गांव तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, डीएम ने की बैठक

Rajeev Singh

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, महुआडीह और बरियारपुर थाना के संबंध में दिए यह आदेश

Abhishek Kumar Rai

अवसर : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज में दाखिले के लिए 4 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, जानें आवेदन की शर्तें और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को मौका देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने की घोषणा और बताई वजह

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!