खबरेंदेवरिया

देवरिया में आज से होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज : बीमारियों से बचाव को प्रशासन उठाएगा ये बड़े कदम

Deoria News : देवरिया में आज, 1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज होगा। बीते दिनों जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सीएमओ कार्यालय स्थित धनवन्तरि सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अभियान के तैयारियों की गहन समीक्षा की।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ वेक्टर जनित रोग बढ़ जाते हैं, ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी 14 विभागों को 29 जून तक अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों के फलस्वरूप वेक्टर जनित रोगों से पीड़ित होने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। इंसेफेलाइटिस लगभग समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता में आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ये सभी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और वेक्टर जनित बीमारियों के लक्षणों वाले लोगों को तत्काल निकटवर्ती सीएचसी/ पीएचसी पर जाने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज विभाग एवं नगर निकायों को निर्देशित किया कि जल जमाव वाले स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित तौर पर फागिंग कर मच्छरों को पनपने से रोका जाए। स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खुले में घूमने वाले सुअरों को बाड़े में सुरक्षित रखवाया जाए। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक आयोजित किया जाएंगे। दिमागी बुखार, एवं अन्य संक्रामक रोगो के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता हेतु 16 जुलाई से 31 जुलाई 2023 के मध्य दस्तक अभियान आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में भागीदारी के तहत कूलर का पानी बदलते रहे, घर के आसपास जलभराव न होने दें, पानी की टंकी साफ रखें और स्वच्छता पर जोर दें। पूरी बाँह का कपड़ा पहने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें, घर के आसपास कूड़ा एकत्र न होने दें और हाथों को नियमित रूप से धोते रहें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डीपीओ कृष्ण कांत राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीआईओएस विनोद राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, सीवीओ डॉ अरविंद वैश्य सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सलेमपुर नगर पंचायत चुनाव : भाजपा की तैयारी तेज, हर वार्ड में ऐसे जीत दर्ज करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : हर्ष फायरिंग मामले में डीएम ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया, हथियार फौरन जमा कराने के दिए आदेश, जानें पूरा प्रकरण

Sunil Kumar Rai

DEORIA : 29 जुलाई को देवरिया में सभी बैंक ब्रांच पर लगेगा केसीसी कैंप, सीडीओ ने कृषकों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया 66वें स्थान पर : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने जताई नाराजगी, दिए ये आदेश

Rajeev Singh

कोरोना को लेकर सीएम योगी सख्त : टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को दिए ये आदेश

Rajeev Singh

निर्धारित समयावधि में करें राजस्व वादों का निस्तारण : राज्य मंत्री अनूप प्रधान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!