खबरेंदेवरिया

पीएम मोदी करेंगे 17वें भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित : देवरिया में इन स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण, जानें क्यों खास होगा ये सम्मेलन

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन का आयोजन 1 व 2 जुलाई किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जुलाई को करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।

1 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे सहकारी बंधुओं को प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को Youtube Link अथवा QR Code स्कैन कर देखा जा सकता है। Youtube Link- https://www.youtube.com/live/8UpiA61SJBe कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा।

परियोजना अधिकारी भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ डॉ नितीश सिंह ने बताया है कि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली का 17वां अखिल भारतीय सहकारी महासम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 1-2 जुलाई 2023 को प्रातः 11:00 बजे होना सुनिश्चित हुआ है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना सम्बोधन करेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 5 करोड़ लोगों को जोड़ा जाना है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना, देवरिया इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था देवरिया कसया जिला सहकारी बैंक सभागार देवरिया (कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार सिंह, मो नं 8355006600), ब्लाक सभागार गौरी बाजार देवरिया (कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार यादव, मो नं 9412555040), इशारा इण्टरमीडिएट कालेज मलघोट विरैचा पथरदेवा, देवरिया (कार्यक्रम प्रभारी डॉ नितिश सिंह, मो नं 9792886633) स्थानों पर की जाएगी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में देवरिया सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी शामिल होंगे एवं नगर पालिका अध्यक्षा अलका सिंह समेत सैकड़ों सहकारी कर्मी एवं किसान उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री के “सहकार से समृद्धि” के विज़न में दृढ़ विश्वास से प्रेरणा लेकर, सरकार देश में सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इस प्रयास को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने एक अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की भागीदारी इस दिशा में एक और कदम है।

17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस का आयोजन 1-2 जुलाई, 2023 को किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सहकारी आंदोलन में विभिन्न रुझानों पर चर्चा करना, अपनाये जा रहे सर्वोत्तम तौर-तरीकों को प्रदर्शित करना, उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना और भारत के सहकारी आंदोलन के विकास के लिए भविष्य की नीतिगत दिशा तैयार करना है।

“अमृत काल: जीवंत भारत के लिए सहयोग के माध्यम से समृद्धि” के मुख्य विषय पर सात तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। इसमें प्राथमिक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की सहकारी समितियों, अंतर्राष्ट्रीय सहकारी संगठनों के प्रतिनिधियों, अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन के प्रतिनिधियों, तथा मंत्रालयों, विश्वविद्यालयों व प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों समेत 3600 से अधिक हितधारकों की भागीदारी होगी।

Related posts

‘बेटियों से बढ़ती है घर की शोभा :’ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में बोले डीएम जेपी सिंह, लोगों से की ये अपील

Swapnil Yadav

लोकसभा उपचुनाव नतीजे : देवरिया भाजपा में जश्न का माहौल, जानें जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

DEORIA : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बिहार बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

बसों का किराया 10 प्रतिशत कम करेगी योगी सरकार : संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को मिलेंगी ये रियायत

Abhishek Kumar Rai

Saraswati Puja 2022 : ओमेक्स सोसाइटी में बसंत पंचमी की रही धूम, इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : खाद्य विभाग ने देवरिया में खराब एक कुंतल मिठाई नष्ट कराया, दर्जनों मिष्ठान केंद्रों की हुई जांच

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!