खबरेंदेवरिया

बकरीद पर मुस्तैद देवरिया प्रशासन : डीएम ने जारी किया कंट्रोल रूम का नंबर, एसपी संकल्प शर्मा बोले- प्रतिबंधित पशुओं की न हो बलि

Deoria News : देवरिया पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में मंगलवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी 29 जून को बकरीद पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए जाने की परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहार को पारंपरिक हर्षोल्लास एवं आपसी तालमेल व भाई-चारे के साथ मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में समस्त थानावार मजिस्ट्रेटों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने समस्त मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक स्थिति में व्यवहार कुशलता, दृढ़ता, धैर्य एवं दूरदर्शिता से काम करेंगे तथा अपने नेतृत्व में शांति व्यवस्था बनाये रखेंगे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों के मस्जिदों की साफ-सफाई के कार्य करा लें। बकरीद के दिन ईदगाहों पर भीड उमड़ेगी। इसके दृष्टिगत ट्रैफिक डाइवर्जन का रुटचार्ट तैयार कर लिया जाये। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिये।

डीएम ने कहा कि धार्मिक स्थलों के निकट प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने अधीशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे, खराब ट्रांसफार्मर एवं तार ठीक करा लिया जाए। त्योहार के दिन इमरजेन्सी में लोकल फाल्ट को ठीक करने के लिए विद्युत कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी को विद्युत व्यवस्था से जुड़ी शिकायत हो तो उसे टोल फ्री नंबर 1912 एवं जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम के नंबर 8004930620 पर दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के दिन निर्बाधित जलापूर्ति की जाएगी। सफाई एवं पेयजल से जुड़ी समस्याओं के संबन्ध में 18001801382 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार पर शस्त्र प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।

डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की घृणित व कुत्सित विचारधारा को प्रोत्साहन देने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। सोशल मीडिया की निगरानी विशेष रुप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शरारती तत्व शान्ति व्यवस्था को भंग करने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह फैलायेगा, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि बकरीद के अवसर पर नमाज ईदगाह और मस्जिद के भीतर क्षमता अनुसार ही पढ़ा जाए। बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने से बचें।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की तैयारियां पुख्ता है। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पुलिस की तैनाती की जायेगी। पुलिस नियमित रूप से गश्त कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रतिबधिंत पशुओ की कुर्बानी नही की जाये। सार्वजनिक स्थानों पर भी कुर्बानी पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कुर्बानी के पश्चात अवशेषों के उचित निस्तारण का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के संबंध में अगर कोई मामला संज्ञान में आये तो तुरन्त प्रशासन से संवाद स्थापित करें, पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल समस्या का निदान किया जायेगा।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय, एसडीएम बरहज योगेश कुमार गौड़, एसडीएम सलेमपुर ध्रुव कुमार शुक्ला, ईओ रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी एवं धर्मगुरु उपस्थित थे।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया प्रशासन ने अवैध शराब तस्कर सुनील राजभर की 30 लाख की संपत्ति कुर्क की, भारी फोर्स की रही तैनाती

Sunil Kumar Rai

यूपी : दस्तकारों और कारीगरों को सहायता राशि देगी योगी सरकार, जानें पात्रता की शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

शारीरिक शिक्षा अध्यापक महापरिषद का गठन : बीआरडी कॉलेज भाटपररानी के विपिन चंद्र यादव अध्यक्ष नियुक्त, देखें सभी पदाधिकारियों की लिस्ट

Sunil Kumar Rai

ट्विटर पर छाए सीएम योगी : पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद बने देश के तीसरे नेता

Sunil Kumar Rai

एक नल एक पेड़ अभियान चलाएगी योगी सरकार : पहली बार यूपी के हर गांव में जल और पौधे को साथ लेकर…

Shweta Sharma

जल्द होगा सलेमपुर बस स्टैंड का शिलान्यास : खुखुंदू बनेगा ब्लॉक, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!