खबरेंदेवरिया

देवरिया में लाभार्थियों को मिला 13.46 करोड़ का ऋण : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने दिया प्रतीकात्मक सर्टिफिकेट

Deoria News : शासन के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर आज विकास भवन के गांधी सभागार में एक वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में लोक भवन लखनऊ में आयोजित मेगा शो का सजीव प्रसारण स्थानीय उद्यमियों एवं व्यापारियों के समक्ष किया गया। जिला स्तर पर विभिन्न लाभार्थी परक योजना यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद ऋण योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, नारी शक्ति मिशन एवं अन्य योजनाओं में 330 लाभार्थियों के मध्य कुल 13.46 करोड़ का ऋण विभिन्न बैंकों के माध्यम से स्वीकृत / वितरित कराया गया, जिसे पाकर स्थानीय बेरोजगार युवा / युवती अपने स्वरोजगार को प्रारम्भ कर सकेंगे।

इस दौरान जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र उसरा बाजार के उद्यमियों की समस्या पर विचार किया गया। विगत दिनों प्रदेश में हुए इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग किए विभिन्न निवेशकों के सम्बन्ध में विभागवार अनुश्रवण किया गया। इसमें से अब तक सभी विभागों को मिलाकर कुल 52 इकाईयां आगामी जीबीसी के लिए लगभग तैयार हो गयी हैं अर्थात इनमें सितम्बर 2023 तक कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त उद्यम पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लक्ष्य पूर्ति के लिए निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में 16 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से जिलाधिकारी द्वारा ऋण स्वीकृत / वितरित होने संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। अन्त में उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन द्वारा धन्यवाद के साथ बैठक का समापन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक करूणेश, आईआईए के अध्यक्ष जेपी जायसवाल, सीआईए के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता, रवीन्द्र प्रताप मल्ल, अध्यक्ष कोपरेटिव बैंक देवरिया के अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Related posts

‘ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूरी बनाएं जनप्रतिनिधि,’ सीएम योगी ने किया विधायकों का मार्गदर्शन

Abhishek Kumar Rai

यूपी : नए डीजीपी डीएस चौहान ने तय की पुलिस की प्राथमिकताएं, इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : पेंशन स्कीम के अटके आवेदनों और आधार वेरीफिकेशन पर सीडीओ सख्त, बीडीओ को दी अंतिम चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

नियुक्ति : राजीव कुमार बने देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त, पदभार ग्रहण कर दिया ये बयान, पढ़ें उनका सफरनामा

Abhishek Kumar Rai

Bhagat Singh : देवरिया भाजपा ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने इन शब्दों में किया नमन

Sunil Kumar Rai

मोहन सिंह सेतु : डेडलाइन के 4 साल बाद तक तैयार नहीं हुआ पुल, डीएम ने तलब की कंप्लीट रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!