खबरेंदेवरिया

पीएम किसान कैंप में देवरिया यूपी के टॉप-5 में शामिल : कैंप में 18094 शिकायतें हुईं निस्तारित, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि पीएम किसान कैंप में प्राप्त शिकायतों के सबसे अधिक निस्तारण वाले 10 जनपदों में जनपद देवरिया प्रदेश में 5वें स्थान पर चल रहा है।

जनपद कनौज प्रथम, मुजफ्फरनगर दूसरे, लखनऊ तीसरे, मिर्जापुर चौथे तथा जनपद देवरिया 5वें स्थान पर है। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग सहित अभियान में जुटे समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई दी एवं शीर्ष तीन जनपदों में आने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं। डीएम ने विशेष कैम्प में अच्छा कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत करने का भी निर्देश दिया।

डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत संतृप्तीकरण अभियान के अन्तर्गत जनपद में अब तक 502 शिविर आयोजित किया जा चुका है। आयोजित शिविरों में ईकेवाईसी, भूमि अभिलेख अंकन, आधार सीडिंग, ओपेन सोर्स पंजीयन, नया ओपेन सोर्स पंजीकरण एवं अन्य समस्याओं से संबंधित कुल 23092 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 18094 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।

तहसील सदर अन्तर्गत 141 शिविरों का आयोजन किया गया, 6676 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 5170 शिकायतों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया।

इसी प्रकार तहसील सलेमपुर अन्तर्गत 117 शिविरों का आयोजन किया गया, 5861 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 4657 शिकायतों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। रुद्रपुर अन्तर्गत 98 शिविरों का आयोजन किया गया, 4747 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 3706 शिकायतों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया।

तहसील भाटपाररानी अन्तर्गत 86 शिविरों का आयोजन हुआ, आयोजित शिविरों में 3135 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 2489 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर कर किया गया। तहसील बरहज अन्तर्गत 60 शिविरों का आयोजन किया गया, 2673 शिकायती प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें से 2072 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया।

Related posts

सीएम योगी ने देखा मॉडल प्रिजन एक्ट-2023 का प्रेजेंटेशन : दिया ओपन जेल का सुझाव, जानें क्या होंगे सुधार

Rajeev Singh

देवरिया : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी और कमलेश पासवान ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

गीडा में 253 भूखंडों के आवंटन के लिए शीघ्र शुरू होगा आवेदन : निवेशकों को मिलेंगे मनचाहे साइज के प्लॉट

Sunil Kumar Rai

Mulayam Singh Yadav: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई जाएंगे सीएम योगी, उन्हें ऐसे किया याद

Sunil Kumar Rai

अपराध नियंत्रण को योगी सरकार ने शुरू किया 15 दिन का विशेष अभियान : इन क्राइम्स पर रहेगा फोकस, अधिकारी रोजाना…

Satyendra Kr Vishwakarma

कृषि मंत्री की पहल पर अमेरिका के इंवेस्टर पहुंचे देवरिया : न्यू टेक्नोलॉजी से बदलेंगे जिले की तस्वीर

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!