खबरेंदेवरिया

देवरिया में जल निगम के सहायक अभियंता निलंबित : इस वजह से हुई कार्रवाई

Deoria News : मुख्य अभियंता अरुण कुमार ने जल निगम (नगरीय) के सहायक अभियंता अविनाश यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

अपने पदीय कर्तव्य एवं दायित्व का अनुपालन न करने, राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2021 -22 में जनपद देवरिया के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, देवरिया में आरसीसी स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने, नाला निर्माण में संरेखण, कंक्रीट की फिनिशिंग, री-इंफोर्समेंट बार के कवर तथा नाले के बेड के ग्रेडिएंट आदि कार्य मनमाने ढंग से कराने, अधोमानक कार्य कराने के फलस्वरूप नाले की दीवार गिरने, कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने, विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाने एवं विभाग की छवि धूमिल करने तथा सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने पर उन पर यह कार्रवाई हुई है।

निलंबन की अवधि में सहायक अभियंता अविनाश यादव कार्यालय मुख्य अभियंता (गोरखपुर क्षेत्र) उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) गोरखपुर से संबद्ध रहेंगे। निलंबित सहायक अभियंता पर लगे आरोपों की जांच के लिए मुख्य अभियंता (प्रयागराज क्षेत्र) को पदेन जांच अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

Related posts

देवरिया पहुंचे चुनाव प्रेक्षक रमाकांत पांडेय आईएएस ने की बैठक : अफसरों को दिए ये आदेश, लोगों को दिलाया भरोसा

Rajeev Singh

देवरिया में 22 दिसंबर को लगेगा खाद्य उद्योग मेला : 23 दिसंबर को होगा किसान सम्मान दिवस का आयोजन, पढ़ें पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : अमृत सरोवर के निर्माण में मटेरियल की क्वालिटी पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह नाराज, दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया रोजगार मेला में 341 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन : इन कंपनियों में काम करने का मिलेगा मौका

Kajal Singh

देवरिया : सूचना विभाग ने वाहन चालक को रिटायरमेंट पर दी भावभीनी विदाई, किया सम्मानित

Sunil Kumar Rai

यूपी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारी तेज : सीएम ने किया लोगो का अनावरण, युवाओं को दिया ये संदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!