खबरेंदेवरिया

62 हजार लिया कर्ज : 1.20 लाख चुकाया ब्याज, फिर भी दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, डीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर गत संपूर्ण थाना दिवस के अवसर पर मईल थाने में आये सूदखोरी से जुड़े प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 383 में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

नरियाव निवासी अनुसूचित जाति के शिवदास पुत्र स्वर्गीय फतीगन ने थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को दिये पत्र में बताया कि उन्होंने गांव के हरिशंकर सिंह पुत्र स्वर्गीय देवशरण सिंह से लगभग 10 वर्ष पूर्व 62 हजार रुपये कर्ज लिया था।

अभी तक वह एक लाख बीस हजार रुपये बतौर ब्याज चुका चुके हैं, लेकिन मूलधन चुकता नहीं हो पाया है। हाल ही में आरोपी ने शिवदास का खेत जोत लिया और मना करने पर 2,89,000 रुपए सूद और मांगा, जिसे चुकता न करने पर दबंगों ने उनके खेत पर कब्जा कर लिया।

शिवदास ने बताया कि वह एक गरीब मजदूर है और खेत उनकी जीविका का एकमात्र साधन है। उन्होंने जिलाधिकारी से अपने खेत को मुक्त कराने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए शिवदास को आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया और तत्काल सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव को प्रकरण की जांच करने एवं आरोप सही पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

साथ ही एसडीएम को खेत से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देशित किया। जिलाधिकारी से निर्देश मिलने के बाद सीओ ने प्रकरण की जांच की और आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया। शिवदास की तहरीर पर 28 मई की देर रात आरोपी हरिशंकर सिंह के विरुद्ध आईपीसी-1860 की धारा 383 में मईल थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Related posts

देवरिया में गठित होंगे 10000 एफपीओ : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने हर गांव का तय किया टारगेट, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ईचौना में डे-नाइट क्रिकेट का शुभारंभ, पहले मैच में टीचर कॉलोनी ने करुअना को दी शिकस्त

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पथरदेवा विधानसभा से भरा पर्चा, जनता को ऐसे दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नेहरू युवा केंद्र ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया जन्मदिन, जानें किसने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

कालाजार से बचाएगी मेडिकेटेड मच्छरदानी : देवरिया के इन ब्लॉक में फैली बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Rajeev Singh
error: Content is protected !!