खबरेंदेवरिया

इंडियन रेड क्रास सोसाइटी देवरिया ने नर्सेज को किया सम्मानित : उप सभापति ने दिलाया ये भरोसा

Deoria News : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्स माताओं एवं बहनों को उनके समर्पण और सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त करने के क्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी देवरिया ने आज जिला चिकित्सालय देवरिया में फूल और हाईजीन किट देकर सम्मानित किया।

नर्स सेवाकर्मियों को सम्मानित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एचके मिश्रा ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में नर्सेज महत्वपूर्ण भूमिका हैं। यह स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में रीढ़ बन चुकी हैं। इनके बिना स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र को सुचारू रूप से चलाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

कोविड के प्रकोप के समय अपनी जान खतरे में डाल कर इन्होंने मरीजों की सेवा की। अस्पताल में आने वाले मरीजों की नर्सेज अपनी सेवा भावना से बीमारी से लड़ने की इच्छा को और मजबूत कर देती हैं। जिस प्रकार किसी मरीज के इलाज के लिए योग्य चिकित्सक आवश्यक है, उसी प्रकार कुशल नर्सेज स्टाफ के बिना चिकित्सा संभव नहीं है।

इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश के उप सभापति अखिलेन्द्र शाही ने उपस्थित नर्सों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड महामारी के समय जब परिवार के लोग भी कोरोना मरीज से दूर भाग रहे थे, तब आप सभी अपनी जिंदगी की परवाह नहीं करते हुए उनकी सेवा में लगी हुई थीं। कोरोना योद्धाओं के इस सहयोग के लिए समाज आपका सदैव ऋणी रहेगा।

उन्होंने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सदैव आपके साथ खड़ी है और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य सदैव आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। समाज के प्रति आपके योगदान को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी नमन करती है।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी देवरिया के उप संरक्षक विष्णु अग्रवाल, प्रबन्ध समिति सदस्य सदस्य नवनीत अग्रवाल, आजीवन सदस्य अनिल तिवारी, डॉ संजय कुमार गुप्ता, अवध किशोर चौधरी, अतुल बरनवाल, विवेक कमानी, कृष्ण कुमार गोयल, पवन झुनझुनवाला, मनीष राज गुप्ता, हिमांशु कुमार सिंह, घनश्याम मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related posts

छठ घाटों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : 57 ड्यूटी मजिस्ट्रेट सकुशल संपन्न कराएंगे पर्व, डीएम और एसपी ने स्थलों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

गोरखपुरः इस प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन भी रहे मौजूद

Sunil Kumar Rai

महाकुंभ से पहले शुरू होगा Ganga Expressway पर सफर : मुख्यमंत्री योगी ने बनाया ये प्लान

Pushpanjali Srivastava

प्रदेश में छुट्टा गोवंश संरक्षण की प्रक्रिया तेज करेगी योगी सरकार : इस काम में लाई जाएगी तेजी, तीसरी किस्त हुई जारी

Rajeev Singh

दुःखद: देवरिया में बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा, पुरानी रंजिश में पहले भी हुआ था खूनी खेल

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : बेसिक शिक्षा विभाग में जल्द शुरू होगा मृतक आश्रितों का समायोजन, शासन ने सभी बीएसए से मांगी रिपोर्ट

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!