उत्तर प्रदेशखबरें

उपलब्धि : यूपी के हर नागरिक का हुआ कोविड टीकाकरण, सीएम योगी ने दिया धन्यवाद

CM Yogi Adityanath

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में हर नागरिक को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। साथ ही राज्य में किशोरों का टीकाकरण भी पूरी रफ्तार से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े सभी विभागों और व्यक्तियों का धन्यवाद दिया है।

सीएम ने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदमों को जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ बनाकर रखा जाए।

दिए ये आदेश

मुख्यमंत्री कल एक बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण, टेस्टिंग और ट्रेसिंग का कार्य सतत जारी रखा जाए। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अन्तराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, मेडिसिन किट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।

बधाई दी

सीएम ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र का प्रत्येक नागरिक कोविड वैक्सीनेशन की पहली खुराक का कवच प्राप्त कर चुका है। इसके लिए कोरोना वैक्सीनेशन में योगदान करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति संतोषप्रद है। इसे इसी प्रकार प्रभावी ढंग से जारी रखा जाए।

844 नए मामले मिले

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 844 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 1,647 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 8,683 है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 80 हजार 339 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 10 करोड़ 27 लाख 27 हजार 543 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

28 करोड़ डोज लगीं

राज्य में गत दिवस तक 28 करोड़ 05 लाख 15 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 11 करोड़ 25 लाख 99 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार, लगभग 76.38 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15 करोड़ 12 लाख 89 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।

1 करोड़ किशोरों को लगा टीका

विगत दिवस तक 15 से 17 वर्ष उम्र वर्ग के 01 करोड़ 20 लाख 26 हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 24 लाख 88 हजार से अधिक किशोरों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अब तक कुल 01 करोड़ 45 लाख 15 हजार से अधिक डोज लगायी जा चुकी है। 21 लाख 11 हजार से अधिक पात्र लोगों ने प्रिकॉशन डोज भी प्राप्त कर ली है।

Related posts

Draupadi Murmu : पार्षद से पहली महिला आदिवासी राज्यपाल बनीं, अब भाजपा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया, जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

Sunil Kumar Rai

मोदी सरकार के 9 साल : योगी बोले- दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 का पहला बजट : जानें क्या बोले देवरिया के निवासी और जनप्रतिनिधि

Laxmi Srivastava

कुशीनगर में जलकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत : माघी मठिया गांव में आग ने मचाया तांडव

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने तलब की नॉन-परफार्मिंग आशा की लिस्ट : झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती : कुर्मी महासभा ने चौराहे का नाम बदलने की मांग की, विधायक तेजपाल नागर ने दिया आश्वासन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!