उत्तर प्रदेशखबरें

25 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट : इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परीक्षार्थी

Uttar Pradesh : यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड 25 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे वर्ष 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। छात्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

कार्यालय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षा फल 25 अप्रैल 2023 को अपराह्न में 1:30 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।

कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि सभी छात्र अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं।

इस साल, 58,85,745 उम्मीदवारों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 10वीं के 31,16,487 छात्र और 12वीं के 27,69,258 छात्र शामिल थे। इस साल 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वी परीक्षा छोड़ी है। कुल 4,31,571 छात्रों में से कक्षा 10वीं के 2,08,953 छात्रों और 12वीं क्लास के 2,22,618 छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

इस साल के आंकड़े –
कुल परीक्षा केंद्रः 8753
राजकीय विद्यालयः 540
अशासकीय सहायता प्राप्तः 3523
स्ववित्त पोषितः 4690

पंजीकृत परीक्षार्थी
कुल छात्रः 5885745
बालकः 3246780
बालिकाएंः 2638965

हाईस्कूल में परीक्षार्थी
कुल छात्रः 3116487
बालकः 1698346
बालिकाएंः 1418141

इंटरमीडिएट में परीक्षार्थी
कुल छात्रः 2769258
बालकः 1548434
बालिकाएंः 1220824

पंजीकृत परीक्षार्थी
कुल छात्रः 5885745
संस्थागतः 5692939
व्यक्तिगतः 192806

हाईस्कूल कुल छात्रः 3116487
संस्थागतः 3106185
व्यक्तिगतः 10302

इंटरमीडियट कुल छात्रः 2769258
संस्थागतः 2586754
व्यक्तिगतः 182504

Related posts

एक्शन : देवरिया में 107 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त होगी, आरोग्य मित्रों पर भी कार्रवाई, जानें

Sunil Kumar Rai

यूपी : अगले 5 साल में सड़कों का जाल बिछाएगी योगी सरकार, हर गांव को मिलेगी सुविधा, सीएम ने रखा ये बड़ा लक्ष्य

Harindra Kumar Rai

Deoria News : चार दर्जन वीएलई पर होगा कड़ा एक्शन, अब आयुष्मान कार्ड बनवाने में जनसेवा केंद्र करेंगे मदद

Satyendra Kr Vishwakarma

गोवंश के लिए घरों में पहली रोटी बनाएंगे शहरवासी : गौ-ग्रास सेवा योजना के तहत शुरू हुआ अभियान, जानें पूरा प्लान

Rajeev Singh

Lok Adalat : 3 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में शोहदों की गुंडागर्दी : छात्राओं से छेड़खानी रोकने गए पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी और बाइक तोड़ा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!