उत्तर प्रदेशखबरें

अब्बास अंसारी की फिर बढ़ीं मुश्किलें : सीजेएम कोर्ट ने की जमानत अर्जी खारिज

Uttar Pradesh News : यूपी के विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते समय अधिकारियों को धमकी देने के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की ओर से मंगलवार को सीजेएम एमपी/ एमएलए कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिस पर सीजेएम श्वेता चौधरी ने अब्बास अंंसारी के अधिवक्ता और सहायक अभियोजन अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।

आपको बता दें कि अभियोजन के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में अपराध संख्या 97/ 22 धारा 506, 171च भादवि के तहत एफआईआर दर्ज हुई। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। वही आरोपी अब्बाश अंसारी पर आरोप था कि 3 मार्च 22 को विधानसभा चुनाव के दौरान सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे।

अब्बास अंसारी ने नगर क्षेत्र के पहाड़पुर मैदान में जनसभा के दौरान कहा कि जनपद मऊ के प्रशासन को चुनाव के बाद रोककर हिसाब किताब करने व इसके बाद सबक सिखाने की धमकी मंच से दी गई थी। पुलिस ने विवेचना मे मामले में धारा 506, 171 एफ,186,189,153 ए, 120 बी भादवि  मे सदर विधायक अब्बास अंसारी व उनके भाई उमर अंसारी, इलेक्शन एजेंट गाजीपुर जनपद के पुरानी कचहरी यूसुपुर मुहम्मदाबाद निवासी मंसूर अंसारी आदि के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया है।

Related posts

यूपी के करोड़ों किसानों को योगी सरकार ने दी राहत : यहां करा सकेंगे फसल खरीद का पंजीकरण, जानें पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की पात्रता की होगी जांच, अपात्र मिलने पर वसूली करेगा जिला प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

रिपोर्ट : विनिर्माण क्षेत्र में सबसे ज्यादा 39 फीसदी कामगारों को मिला रोजगार, 9 सेक्टर में करीब 2 लाख लोगों की कमी, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : देवरिया में शांति में बाधक 5 लोग हुए जिला बदर, प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन

Swapnil Yadav

15 जून को आयोजित होगी बीएड प्रवेश परीक्षा : देवरिया में 19 केंद्रों पर होगा आयोजन, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

Rajeev Singh

ई-लॉटरी से चुने गए इस स्कीम के लाभार्थी : डीएम जेपी सिंह और सीडीओ रहे मौजूद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!