उत्तर प्रदेशखबरें

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी की शुभकामनाएं : इन शब्दों में डॉ आंबेडकर को किया याद

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बैसाखी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है।

सीएम ने कहा कि बैसाखी के दिन दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। ये सभी त्योहार नव वर्ष के आगमन के प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने कामना की है कि हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए बैसाखी के धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की है।

बाबा साहब की जयंती पर दीं शुभकामनाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने भारतीय संविधान के शिल्पी, भारतरत्न बाबा साहब डॉ बीआर आंबेडकर की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गुरुवार को जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ आंबेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गां को सामाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत के संविधान में अनेक प्राविधान किये। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब डॉ आंबेडकर के योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे।

उन्होंने आजीवन अनुसूचित जाति वर्ग सहित सभी उपेक्षित वर्गां के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सशक्तीकरण के लिए बाबा साहब डॉ आंबेडकर द्वारा किए गये प्रयास हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। भेदभावरहित एवं समरस समाज का निर्माण ही डॉ आंबेडकर के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री जी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए डॉ आंबेडकर जयन्ती के कार्यक्रम सम्पन्न करने की अपील की है।

Related posts

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल : देवरिया में 14 लाख से ज्यादा का टारगेट, डीएम ने किया अभियान का आगाज

Rajeev Singh

DEORIA : एफएसटीपी निर्माण में गड़बड़ी पर डीएम सख्त, कमेटी गठित कर मांगी रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

Deoria News : शुरू हुआ विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, पदाधिकारियों ने ऐसे बढ़ाया उत्साह

Abhishek Kumar Rai

देवरिया से दु:खद खबर : परिजन पूरी रात नदी किनारे लाड़ले का करते रहे इंतजार, सुबह शव मिलने से मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

स्वनिधि से समृद्धि योजना : डीएम ने किया विशेष कैंप का शुभारंभ, देवरिया के 6000 स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

लम्पी संक्रमण को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी : बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो बरतें एहतियात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!