उत्तर प्रदेशखबरें

अतीक अहमद को नैनी जेल किया गया शिफ्ट : आज कोर्ट में होगी पेशी

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धूमनगंज इलाके में दिनदहाड़े हुए उमेश पाल हत्याकांड को 47 दिन पूरे हो चुके हैं। बीते 24 फरवरी को हुए इस हत्याकांड के बाद से योगी सरकार कड़घरे में खड़ी हो गई। इसके बाद यूपी पुलिस और यूपी एसटीएफ के कई बड़े अधिकारियों को अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि, इस घटना में शामिल सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं जांच के दौरान भी कई खुलासे होने के बाद माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और पांचों शूटर फरार हैं।

6 बजे पहुंचा अतीक

इस मामले में पूछताछ के प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से और उसके भाई अशरफ़ अहमद बरेली जेल से लाया गया है। हालाकिं, अतीक करीब 6 बजे पहुँच गया है। जबकि कुछ ही देर में अशरफ़ भी पहुँच जाएगा। बुधवार की रात दोनो को नैनी जेल में रखा जाएगा। इसके बाद गुरुवार को कोर्ट पेश किया जाएगा। माना जा रहा है पुलिस दोनों की रिमांड भी ले सकती है। लेकिन इसके लिए पुलिस को सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ेगी।

24 फरवरी को हुआ था हत्याकांड

उमेश पाल हत्याकांड में दावा किया जा रहा है कि किसी कारोबारी की मदद से असद नेपाल में छिपा है। शूटआउट के बाद उसने मेरठ में अपने करीबी रिश्तेदार के घर पर शरण ली थी। हालांकि बाद में वह हरियाणा की ओर चला गया। हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर किसी के पास कोई भी जवाब नहीं है। आपको बता दें कि प्रयागराज की सुलेम सराय जीटी रोड पर 24 फरवरी को उमेश और उनके दोनों गनर की हत्या हुई थी। इस मामले में असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, साबिर, अरमान की तलाश में पुलिस लगी हुई है। डेढ़ महीने से अधिक का समय गुजरने के बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।

Related posts

Buddha Purnima 2022 : बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी जाएंगे पीएम मोदी, इन तीन वजहों से खास है ये दिन

Abhishek Kumar Rai

स्मार्ट क्लास से यूपी की शिक्षा प्रणाली में आएगा बड़ा बदलाव : एससीईआरटी सिलेबस बेस्ड डिजिटल कंटेंट होगा उपलब्ध

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh Diwas-2023 : देवरिया जीआईसी में मंगलवार से शुरू होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम, डीएम ने तय किया ये थीम

Rajeev Singh

BIG NEWS : देवरिया सदर से एमएलए शलभ मणि समेत 10 पर मामला दर्ज, इस विवाद में हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दारोगा के बेटे की मौत, पुलिस और परिजनों में नोकझोंक

Sunil Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी ने शुरू किया 15 करोड़ निवासियों को मुफ्त राशन वितरण का महाअभियान, सपा-बसपा पर ऐसे साधा निशाना

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!