खबरेंमनोरंजन

कंगना पर भड़के करण जौहर : सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब

Mumbai News : बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले निर्माता-निर्देशक फिल्ममेकर करण जौहर का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें करण कह रहे हैं कि वो अनुष्का का करियर खत्म करने वाले थे। करण के इस बयान को सुनने के बाद हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है और उन्हें खरी खोटी सुना रहा है। हालांकि अब इन सबके बीच करण ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक नोट लिखकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

करण ने बिना नाम लिए दिए जवाब

करण ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, ‘लगा लो इल्ज़ाम, हम झुकने वालों में से नहीं, झूठ का बन जाओ गुलाम, हम बोलने वालों में से नहीं, जितना नीचे दिखाओगे, जितने आरोप लगाओगे, हम गिरने वालों में से नहीं, हमारा करम हमारी विजय है। आप उठा लो तलवार, हम मरने वालों में से नहीं।’

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें करण कि जो वीडियो वायरल हो रही है, वो साल 2016 में हुए 18वें MAMI (मुंबई फिल्म फेस्टिवल) की है। इसमें करण जौहर, अनुष्का शर्मा से कहते हैं, ‘मैं अनुष्का शर्मा का करियर पूरी तरह से खत्म करना चाहता था, क्योंकि जब आदित्य चोपड़ा ने मुझे उनकी फोटोज दिखाई थी तो मैंने कहा था कि नहीं नहीं आपको अनुष्का को साइन करने की जरूरत नहीं है। उस समय मैं एक और लीड एक्‍ट्रेस को फ‍िल्‍म में जगह द‍िलवाना चाहता था।’

वीडियो देख करण पर भड़की थीं कंगना

करण आगे कहते हैं, ‘बाद में जब ‘बैंड बाजा बारात’ रिलीज हुई और मैंने अनुष्का की परफॉर्मेंस देखी तो मुझे बहुत बुरा लगा। मैंने सोचा कि मैं गलत था। फिर मैंने अनुष्‍का को फोन करके माफी भी मांगी थी और उनकी तारीफ भी की थी।’ करण के इस वीडियो को देखने के बाद कंगना रनौत ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘इस चाचा चौधरी को बस यही एक काम है।’

Related posts

देवरिया में भाजपा ने दिखाया दम : सांसद-विधायक की अगुवाई में निकली यात्रा, जुटे हजारों कार्यकर्ता

Abhishek Kumar Rai

पिपरा चंद्रभान गौशाला की बीमारू हालत पर भड़के डीएम : पंचायत सचिव सस्पेंड, पशु चिकित्सा अधिकारी भी लपेटे में

Rajeev Singh

स्वास्थ्य सेवाओं में ई-गवर्नेंस के लिए यूपी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार : पहल ‘मंत्रा’ के लिए केंद्र सरकार देगी सिल्वर अवार्ड

Sunil Kumar Rai

चकबंदी के लापरवाहों पर चला सीएम योगी का चाबुक : एक दर्जन से अधिक जिम्मेदार सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

Rajeev Singh

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी के सामने आए 62 मामले, 7 का हुआ निस्तारण, जानें दोनों अधिकारियों ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

बेहतर प्रदर्शन करने वाले आकांक्षी नगरीय निकायों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि : 2 साल बाद होगा नए निकायों का चयन, पढ़ें पूरा प्लान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!