खबरेंदेवरिया

निषादराज की जयंती पर देवरिया में जुटी भारी भीड़ : विधायक जयप्रकाश निषाद ने दिखाया दम, जानें किसने क्या कहा

Deoria News : “श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज का जीवन-दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। भारतीय दर्शन और आध्यात्म को समृद्ध बनाने में इनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने वनवास काल में भगवान राम, मां सीता व लक्ष्मण को अपने नगर में रात्रि विश्राम कराया था और सुबह केवट की मदद से उन्हें नदी पार कराया था। निषादराज गुह्य ने जो त्याग दिया, वह समाज के लिए उदाहरण है।”

ये बातें पूर्व राज्य मंत्री, विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद ने देवगांव इंटर कालेज गौरीबाजार के मैदान में आयोजित गुह्य निषाद की जयंती और निषाद समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा। उन्होंने कहा कि जो सम्मान निषादराज ने राम को दिया था, वही सम्मान आज भाजपा की मोदी और योगी सरकार निषाद समाज को दे रही है। उसी सम्मान के बदले निषाद समाज भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से मोदी और योगी से जुड़कर उनके हाथ को मजबूत कर रहा है। आगे और मजबूत करने का काम करेगा।

सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि महाराज गुह्य निषाद समाज के शौर्य और वीरता के प्रतीक हैं। जिस निष्ठा, आदर और आराध्य भाव से भगवान राम को उन्होंने नदी पार कराया था, उसी आराध्य भाव से निषाद समाज के पूज्य निषादराज के आदरणीय भगवान राम के मंदिर का भाजपा सरकार अयोध्या में भव्यता से निर्माण करा रही है।

विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि महाराज निषाद राज गुह्य करुणा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। निषाद राज ने हमें समाज के लिए त्याग करने की सीख दी है। हम एकजुट होकर देश की तरक्की के लिए कार्य करें। कार्यक्रम के आयोजक गौरीबाजार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन भाजपा के जिलामंत्री रमाशंकर निषाद ने किया।

इस दौरान भाजपा गौरीबाजार मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, भाजपा रामलक्षन मण्डल अध्यक्ष वैभव सिंह, मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, चंद्रशेखर निषाद, लालमन निषाद, अरुण निषाद, मदनलाल निषाद, अवधेश निषाद, मीना देवी, प्रभात निषाद, अशोक निषाद, सुरेश निषाद, करमवीर सिंह, अमित रजक, धीरज तिवारी, रामभगत निषाद, रामलाल निषाद, वीरेन्द्र निषाद, महेन्द्र निषाद, मनोज निषाद, भोलालाल निषाद, दिवाकर निषाद, अनिल निषाद, सन्नी निषाद, मुन्ना निषाद, परशुराम निषाद, केशव निषाद, रूदल निषाद, हरिकेश निषाद समेत हजारों की संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री ने दिखायी ताकत
निषादराज की जयंती और निषाद समाज के सम्मेलन के बहाने पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने निषाद समाज में अपनी पकड़ और पहुंच की ताकत को दिखाया। यूं तो इस कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय ने किया था, लेकिन निषाद समाज के लोगों से इंटर कालेज का खचाखच भरा मैदान और लगते नारे पूर्व मंत्री की अपने समाज में गहरी पैठ को बयां कर रहे थे। कार्यक्रम में कई दर्जन पूर्व और वर्तमान ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के अलावा भीड़ से पूर्व मंत्री के जिंदाबाद के लगते नारों ने भी यह स्पष्ट किया कि पूर्वांचल में निषाद समाज के सबसे बड़े नेता पूर्व मंत्री, विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद हैं।

Related posts

पंजीकृत किसानों को 3 दिन में भुगतान करेगी योगी सरकार : 24 जनवरी तक होगी खरीद, कृषकों को करना होगा ये काम

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : ड्यूटी टाइम में अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारी, सीडीओ ने वेतन रोका, ये कार्रवाई भी होगी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में तेंदुए की खाल सहित तस्कर गिरफ्तार, महुआडीह में फर्नीचर की दुकान से हो रहा था अवैध कारोबार

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आज से शुरू होगी जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मौका

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबर : वेबसाइट पर मिलेगी यूपी के स्कूलों की जानकारी, शिक्षकों और छात्रों को करना होगा ये काम

Abhishek Kumar Rai

देवरियाः 180 करोड़ से सड़कों का कायाकल्प होगा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 187 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, पढ़ें सभी प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!