उत्तर प्रदेशखबरें

जानें क्यों अखिलेश यादव ने किया मंडल कमीशन का जिक्र : एमके स्टालिन की इस पहल को बताया खास

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए लम्बा आंदोलन चलाया था। हजारों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जेल की यातनाएं सहीं, तब जाकर मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू हो सकी थी।

सपा सुप्रीमो सोमवार, 3 अप्रैल को नई दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ सोशल जस्टिस कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित किया।

इसमें अखिलेश यादव ने कहा कि ‘सब कुछ सभी के लिए‘ (Everything For Everyone) के उद्घोष के साथ ऑल इण्डिया फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस की स्थापना का सद्प्रयास सराहनीय है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सामाजिक जागरूकता के लिए जो पहल की है, वह सामाजिक न्याय की शक्तियों को एकजुट करने में सार्थक साबित होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत में पेरियार ने जिस सामाजिक आंदोलन की अलख जगाई, उससे उत्तर भारत भी अछूता नहीं रहा था। तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री करुणानिधि और उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की भी मुलाकात हुई थी। उन नेताओं की भेंट का ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व कम नहीं आंका जाना चाहिए।

डॉ राममनोहर लोहिया ने जिस सामाजिक न्याय की अनिवार्यता पर बल दिया था, उसके प्रति समाजवादी पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता रही है। डॉ लोहिया ने पिछड़ों के लिए ‘संसोपा ने बांधी गांठ, पिछड़े पावे सौ में साठ‘ की सामाजिक व्यवस्था के साथ ही ‘विशेष अवसर‘ के सिद्धांत का भी प्रतिपादन किया था, जो संविधान में आरक्षण का आधार बना। समाजवादी पार्टी समानता, सामाजिक न्याय तथा आत्म सम्मान के लिए लड़ाई में हर कदम पर सहभाग के लिए प्रतिबद्ध है।

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पूर्व रक्षामंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश नेताजी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए लम्बा आंदोलन चलाया था। हजारों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जेल की यातनाएं सहीं, तब जाकर मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू हो सकी थी।

समाजवादी पार्टी सबके लिए हक और सम्मान चाहती है। इसलिए समाजवादी पार्टी का मानना है कि जब तक सामाजिक न्याय नहीं होगा, तब तक न आर्थिक समानता आएगी और न ही सामाजिक गैरबराबरी का अंत होगा। समान अवसर और सम्मान के साथ सभी को जीने का अधिकार मिलना चाहिए। शोषण मुक्त समाज की स्थापना ही समाजवाद का ध्येय है।

अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी देश और संविधान बचाने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व में ‘ऑल इण्डिया फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस‘ की पहली बैठक की सफलता की कामना करती है। उन्होंने कहा कि आज शोषणकारी व्यवस्था की समाप्ति के लिए परस्पर विचार विमर्श और संघर्ष की आवश्यकता है। ‘‘समता, सम्पन्नता और सामाजिक न्याय की प्राप्ति के लिए सभी सशक्त शक्तियां संगठित हों।‘‘

Related posts

मौका : आईआईएमसी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इच्छुक छात्र तुरंत करें आवेदन

Harindra Kumar Rai

Air Connectivity : यूपी से 75 गंतव्यों तक वायुसेवा की सुविधा उपलब्ध, इन 5 जिलों में जल्द शुरू होगा एयरपोर्ट का काम

Sunil Kumar Rai

देवरिया: सुभासपा ने ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, हमलावरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो…

Sunil Kumar Rai

इन बूथों पर SIR में हासिल हुआ लक्ष्य : डीएम दिव्या मित्तल ने बीएलओ और सुपरवाइजर्स को किया सम्मानित, ऐसे बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

झटका : दिवालिया होने की राह पर बजाज हिंदुस्थान की चीनी मिलें, गन्ना किसानों और बैंकों का बकाया चुकाना हुआ मुश्किल

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार में 19000 से अधिक गांवों को खुले तारों से मिली मुक्ति : पॉवर फॉर ऑल के अंतर्गत 1.58 करोड़ कनेक्शन का बना रिकॉर्ड

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!