खबरेंदेवरिया

डीएम ने राइस और आटा मिलर्स संग की बैठक : इन बिंदुओं पर हुई मंथन, एक्स्ट्रा फूड के सदुपयोग के लिए मांगा प्लान

Deoria News : आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देशों एवं ईट राइट इंडिया कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में खाद्य पदार्थों में फोर्टिफिकेशन तथा शेयर फूड शेयर जॉय से संबंधित बैठक मंगलवार को देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार जनपद देवरिया में आयोजित की गई।

बैठक में राइस मिलर्स तथा आटा मिलर्स एवं खाद्य तेल उत्पादनकर्ताओं को अपने उत्पादों को फोर्टिफाई किए जाने हेतु प्रेरित किया गया।

जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव द्वारा समस्त राइस मिलर्स तथा आटा मिलर्स को क्रियात्मक रूप से चावल तथा आटे को फोर्टिफाई करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा समन्वय करते हुए तथा उससे संबंधित समस्याओं हेतु, सेमिनार एवं प्रचार-प्रसार करने के निर्देश प्रदान किए गए। वर्तमान में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की खाद्य पदार्थों में फोर्टिफिकेशन किये जाने की मूलभूत आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया।

राइस मिल एवं आटा मिलों के प्रतिनिधियों के द्वारा फोर्टिफिकेशन किए जाने की विधियों के बारे प्रक्रियात्मक ट्रेनिंग, कच्चे माल की उपलब्धता एवं अन्य जानकारियों प्रदान करने की आवश्यकता बताई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग की इस हेतु निर्देशित किया।

इसी प्रकार से एक्स्ट्रा भोजन को बर्बाद होने से बचाने के लिए शेयर फूड शेयर जॉय के तहत होटल एसोसिएशन, रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के मेंबर हिमांशु सिंह एवं माया सिंह के सहयोग से जनपद को गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों में सुरक्षित तरीके से भोजन को वितरित करने हेतु चर्चा की गई एवं विभाग को कोऑर्डिनेट करते हुए एक कार्य योजना बनाने तथा इसे क्रियान्वित किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सहायक आयुक्त (खाद्य) रमेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जनपद के समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा देवरिया के राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि ,आटा मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि, रेड क्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधि, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, होटल इंडस्ट्री, रेस्टोरेंट एसोसिएशन उपस्थित रहे।

Related posts

नौकरी : 25 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, स्नातक पास युवाओं की बंपर भर्ती करेंगी ये कंपनियां

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर में 22 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला : सीएम योगी करेंगे शुभारंभ, 15000 पदों के लिए कंपनियां करेंगी भर्ती

Shweta Sharma

Guru Purnima 2022 : देवरिया भाजपा ने सभी मंडलों में संतों का लिया आशीर्वाद, जानें जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

CUET : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए टेस्ट की आखिरी तिथि बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Harindra Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार ने माफिया का किया मर्दन, 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जब्त, सीएम ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

Deoria News : ढाई महीने बाद सऊदी अरब से देवरिया पहुंचेगा युवक का शव, गम में डूबा पूरा गांव

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!