खबरेंदेवरिया

सहजानन्द राय बने बीजेपी गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष : देवरिया में भाजपाइयों ने जताई खुशी, बांटी मिठाई

Deoria News : आजमगढ़ के पूरब पट्टी निजामाबाद निवासी भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री सहजानन्द राय (Sahjanand Rai) को भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी व्यक्त की।

इस दौरान नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 1974 में जन्मे सहजानंद राय छात्र राजनीति से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। अभाविप और भाजयुमो के कई पदों पर रहे।

भाजपा के जिला महामंत्री, जिला संयोजक और जिलाध्यक्ष पद पर रहने के साथ ही क्षेत्रीय कार्यकारिणी में मंत्री, गोरखपुर के जिला प्रभारी और क्षेत्रीय महामंत्री रह चुके हैं। उनके लम्बे संगठनात्मक अनुभव का लाभ अब पूरे गोरखपुर क्षेत्र के साथ-साथ देवरिया जनपद के कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि सहजानन्द राय को संगठन ने उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए ही अब क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी है। उनके नेतृत्व में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र में और मजबूत होगी।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश जायसवाल ने कहा कि सहजानन्द राय के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता एक नयी ऊर्जा के साथ काम करेंगे और आगे आने वाले सभी चुनावों में भाजपा को प्रचण्ड विजय दिलायेंगे।

इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, गोविन्द चौरसिया, रूपम पाण्डेय, रवि पाण्डेय, अरुण मिश्र, निरंजन शुक्ला, एजाज अहमद, यशवंत शाही आदि रहे।

वही भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी,सांसद रविन्द्र कुशवाहा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक जयप्रकाश निषाद, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक दीपक मिश्र शाका, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, निवर्तमान नपाध्यक्ष अलका सिंह, महेन्द्र यादव, अनिरुद्ध मिश्र, विजय कुमार दूबे, मारकंडेय शाही, निशिरंजन तिवारी, विशम्भर मिश्र, विजय बहादुर दूबे, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, नवीन सिंह, रामदास मिश्र, प्रमोद शाही, रविन्द्र किशोर कौशल आदि ने भी सहजानन्द राय को भाजपा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

डीएम ने लीलापुर आईटीआई का किया निरीक्षण : यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : उद्योग केंद्रों के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर सीडीओ सख्त, 28 जून तक काम पूरा कराने के दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : पूर्व ग्राम प्रधान और सचिव ने गैर निवासियों के नाम बनवाए शौचालय, मिल कर किया लाखों का गबन, अब होगी वसूली

Abhishek Kumar Rai

रिश्वत लेते राजस्व लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार : एंटीकरप्शन टीम ने प्लान बना कर पकड़ा

Satyendra Kr Vishwakarma

तैनाती स्थल पर ही रात्रि प्रवास करें चिकित्सक : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

यूपी में कोरोना की दस्तक : लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत इन जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य, बाहर से आने वालों की होगी जांच

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!