खबरेंदेवरिया

देवरिया में 361 जोड़ों का हुआ विवाह : मंत्री-विधायक और प्रशासन बने साक्षी, दिया आशीर्वाद

Deoria News : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज, देवरिया के प्रांगण में 361 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमें 340 हिन्दू एवं 21 मुस्लिम जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ है।

इस वैवाहिक कार्यक्रम में राज्य मंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास तथा ग्रामीण अभियन्त्रण विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन मिश्रा, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौजूद रहे।

साथ ही मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें, जिन्होनें वैवाहिक जोड़ों को उनके सफल जीवन के लिये आर्शीवाद दिया।

यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख ( दो लाख) हो, के पुत्रियों की शादी हेतु संचालित है।

योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर 51000 रुपये व्यय किया गया, जिसमें विवाहित कन्या के खातें में 35000 रुपए अन्तरित किया जाता है। 10000 रुपए की कन्या को गृहस्थी की सामग्री एवं वस्त्र आभूषण आदि दिया गया तथा 6000 रुपए भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय किया गया।

Related posts

अच्छी खबर : यूपी में किसानों को तत्काल मिलेगा विद्युत कनेक्शन, सीएम योगी का आदेश- रात में न हो कटौती

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 5126 कृषकों को मिली करोड़ों की क्षतिपूर्ति : इस सीजन के लिए 31 दिसंबर तक कराना होगा फसल बीमा

Harindra Kumar Rai

Mission Shakti 4.0 Awards : डीएम, एसपी और अलका सिंह ने अच्छा कार्य करने वाली नारी शक्ति को किया सम्मानित, जानें किसे मिला सम्मान

Shweta Sharma

मोहन सिंह सेतु : 8 साल में सिर्फ 68 फीसदी तैयार हुआ पुल, 4 साल थी डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai

भारी बरसात और आकाशीय बिजली से यूपी में 34 लोगों की मौत : सीएम योगी ने जताया दुःख, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

लम्पी संक्रमण को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी : बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो बरतें एहतियात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!