खबरेंदेवरिया

‘विपक्षी दलों ने महिलाओं को वोट बैंक समझा :’ भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी ने भरी हुंकार

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा देवरिया नगर पालिका के वार्ड नम्बर-24 राघव नगर और वार्ड नम्बर-22 देवरिया खास में महिला संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के हित में कई योजनाएं चला रही है। ये स्कीम्स देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई है।

सभी वर्गों की महिलाओं में आत्मविश्वास उत्पन्न किया जा सके, ताकि वे आगे बढ़कर अपने को सशक्त बना सकें। इसके लिये सरकार द्वारा पीएम नई रोशनी योजना द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ये सब काम चाहती तो कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारें भी कर सकती थीं, लेकिन उन सरकारों ने सत्ता के लिये केवल महिलाओं को वोट बैंक समझा।

जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिला सम्मान पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाएं भी महिलाओं के हित मे चलायी जा रही हैं।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार द्वारा देश की ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के महिलाओं को लाभ दिया जाता है। भाजपा सरकार द्वारा महिला शक्ति केन्द्र योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, सुमन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना जैसी अनेक योजनाओं से बहनों को लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, मिनती सिंह, सीमा जायसवाल, आराधना पाण्डेय, पूनम शर्मा, मधु जायसवाल, प्रमिला सिंह, प्रेमशीला तिवारी, रितु शाही, निधि जायसवाल, इंदू चौरसिया, किरण देवी, अनिता देवी, चंद्रावती देवी, गीता चौरसिया, इसरावती देवी, सुभावती देवी, जानत्री देवी आदि रहे।

Related posts

देवरिया के हरीन्द्र कुमार राय बने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर : झारखंड में हासिल की 14वीं रैंक, कड़े संघर्षों से मिली कामयाबी

Satyendra Kr Vishwakarma

सीडीओ रवींद्र कुमार का आदेश : आधार बनाने में न हो कोताही, इन योजनाओं में शत प्रतिशत हुआ वेरिफिकेशन

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : 11 जून को एक मंच पर जुटेंगे जनपद के सभी सांसद-विधायक, ऐतिहासिक होगी गरीब कल्याण जनसभा

Abhishek Kumar Rai

PUBG Killing in Deoria : देवरिया पुलिस ने मासूम संस्कार के हत्यारों को गिरफ्तार किया, PUBG खेलने के चक्कर में ली जान

Sunil Kumar Rai

सजा दिलाने में यूपी पुलिस अव्वल : योगी सरकार में माफिया की 44 अरब 59 करोड़ की सम्पत्ति जब्त, एनकाउंटर में मारे गए 166 अपराधी

Harindra Kumar Rai

सोहसा गांव में जुटे सैकड़ों किसान : गन्ना गोष्ठी में अधिकारियों ने बताए आय बढ़ाने के उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!