खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : फसल नुकसान सर्वेक्षण में लापरवाही मिलने पर लेखपाल निलंबित, कमेटी करेगी क्षति का आकलन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बुधवार अपराह्न पिपरा चंद्रभान एवं राउतपार में विगत दिनों हुई बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं की फसल को हुई क्षति का जायजा लिया।

पिपरा चंद्रभान में गेहूं की फसल को हुई क्षति की रिपोर्ट नहीं भेजने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की और उत्तरदायित्व तय करते हुए लेखपाल कृपानन्द तिवारी को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि समस्त लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में फसलों को हुई क्षति का स्पॉट इंस्पेक्शन करते हुए ससमय रिपोर्ट सौंपे, जिससे किसानों को त्वरित राहत पहुंचाने के संबन्ध में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

फसल नुकसान की जांच के लिए कमेटी गठित
जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में बेमौसम हुई / हो रही बारिश से फसलो के नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन करने के उद्देश्य से कृषि, राजस्व व बीमा कम्पनी के अधिकारियों की संयुक्त समिति द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण का कार्य सम्पादित करने हेतु नियमानुसार समिति का गठन किया गया है।

जिसमें सम्बन्धित ग्राम पंचायत का प्राविधिक सहायक ग्रुप सी / एटीएम / बीटीएम (कृषि विभाग), सम्बन्धित ग्राम पंचायत का लेखपाल (राजस्व विभाग), बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रगतिशील कृषक को सदस्य नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि गठित समिति जनपद के जिन ग्राम पंचायतों में क्षति की सूचना प्राप्त होती है वहां पर प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण कार्य सम्पादित करेगी तथा अविलम्ब अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट उप कृषि निदेशक देवरिया के माध्यम से बीमा कम्पनी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

Related posts

जिम्मेदारी : अगले दो साल में यूपी की आधी आबादी को मिलेगा स्वच्छ पानी, पढ़ें सरकार का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Siliguri Expressway : गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे अब इन जिलों से गुजरेगा, जानें क्या बदलाव होंगे

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 4 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, एक थानाध्यक्ष निलंबित

Sunil Kumar Rai

सुनाई देने में हो परेशानी तो कराएं इलाज : डॉ डीएस सिंह ने बताई वजहें, सीडीओ ने की ये अपील

Swapnil Yadav

DEORIA : देवरिया के व्यवसायियों ने प्रशासन के समक्ष उठाए ये मुद्दे, डीएम ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : महीने के तीसरे बुधवार को होगा किसान दिवस का आयोजन, डीएम करेंगे अध्यक्षता

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!