खबरेंदेवरिया

सिरजम देई में लगी सीडीओ की ग्राम चौपाल : मिलीं तमाम कमियां, लापरवाह कर्मियों पर हुआ एक्शन

Deoria News : विकास खण्ड बैतालपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिरजम देई में आयोजित ग्राम चौपाल (गाँव की समस्या, गाँव के समाधान) में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने प्रतिभाग किया।

चौपाल के समय खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, लेखपाल, पशु चिकित्साधिकारी, एएनएम ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। मेवाती देवी आशा कार्यकत्री अनुपस्थित थी।

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को ग्राम चौपाल आयोजन के बारे में जानकारी दी। उपस्थित एएनएम सुनिता देवी ने आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी दी कि ग्राम पंचायत में कुल 300 कार्डधारक हैं, जिसमें से 260 का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है। 40 अवशेष है।

उपस्थित पंचायत सहायक अतुल विश्वकर्मा ने अवगत कराया कि कुल 390 आयुष्मान कार्डधारक हैं, जिसमें से 260 बना दिया गया है। शेष 130 है, जिसमें से कार्डधारक दूसरे शहरों में रहते है एवं ऐसे कार्ड धारक है जो इस ग्राम पंचायत के नहीं है। होली के त्योहारों में भी कुछ ही कार्ड धारक आए थे, जिसका कार्ड बना दिया गया है।

सीडीओ ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया सुनिता देवी एएनएम ग्राम पंचायत सिरजम देई को आयुष्मान कार्ड की जानकारी नहीं होने तथा विभाग कार्य के प्रति लापरवाही के सम्बन्ध में दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए अवगत कराएंगे। मेवाती देवी आशा कार्यकर्ती की अनुपस्थित तथा कार्य के प्रति लापरवाही के सम्बन्ध में संविदा समाप्ति की कार्रवाई करते हुए अवगत करायें।

उपस्थित ग्राम सचिव एवं पंचायत सहायक को निर्देशित किया गया कि छूटे हुए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु ग्राम पंचायत में डुग्गी मियादी कराये तथा शेष लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।

सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय सिरजम देवी में कायाकल्प के अंतर्गत बनाये गये दिव्यांग शौचालय एवं बालक यूरिन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस विद्यालय पर तीन अध्यापिका कार्यरत है। दिव्यांग शौचालय हेतु बनाये गये रैम्प ठीक से नहीं बनाये गये थे। दिव्यांग शौचालय के छत की ढलाई अच्छी तरह से नहीं होने के कारण छत एक तरफ ढलान प्रतीत हो रहा था, जिससे बरसात के मौसम में छत पर पानी जमा होकर छत को खराब कर सकता है।

सीडीओ ने उपस्थित ग्राम सचिव को निर्देशित किया कि दिव्यांग शौचालय के छत एवं रैम्प को ठीक कराएं। उपरोक्त दृष्य से स्पष्ट होता है कि दिव्यांग शौचालय बनाते समय ग्राम सचिव रत्नेश द्विवेदी की लापरवाही परिलक्षित होती है। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम सचिव के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए 02 दिन के अन्दर अवगत करायें।

प्राथमिक विद्यालय में बनाये गये बालक यूरिनल की साफ-सफाई नहीं पायी गयी। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्यरत सफाईकर्मी का आज का वेतन वाधित करते हुए दण्डात्मक कार्रवाई कर 02 दिवस के अन्दर अवगत कराएं।

प्राथमिक विद्यालय सिरजम देई के कक्षा में लगाये गये खिड़की की दरवाजे टूटे पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया कि 02 दिन के अन्दर टूटे हुए खिडकी के दरवाजे को हटाकर नये खिडकी के दरवाजे लगाते हुए अवगत कराएं।

Related posts

नरेंद्र मोदी ने गरीबों को सरकार का एहसास कराया : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai

यूपी : बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार ने किए बड़े इंतजाम, 699 प्रोजेक्ट पूरे हुए, जानें सीएम ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे कृषि मंत्री : डायरिया और डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों को दी वार्निंग

Abhishek Kumar Rai

महिलाओं को मिले सम्मान : इसलिए योगी सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

खेल और खिलाड़ियों को लेकर लोगों की धारणा में आया बदलाव : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

जन समस्याओं के निस्तारण में न हो ढिलाई : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!