खबरेंदेवरिया

महिला ने जनता दर्शन में सुबह की शिकायत : डीएम जेपी सिंह के आदेश पर शाम तक दर्ज हुई वरासत

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के आदेश पर पूजा देवी पत्नी स्वर्गीय गणेश पटेल निवासी ग्राम करौंदी की लंबित वरासत दर्ज कर ली गई है। पूजा देवी गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी से जनता दर्शन के दौरान मिली थीं।

डीएम जेपी सिंह को दिए आवेदन में उन्होंने बताया था कि उनके पति की मृत्यु 14 मार्च 2022 को हो गई थी। तब से तहसील बरहज में वरासत दर्ज कराने के लिए वो कई बार चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन राजस्व कर्मचारी और लेखपाल उनका नाम सरकारी अभिलेखों में नहीं दर्ज कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लिया और तत्काल एसडीएम बरहज को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सम्यक जांचोपरांत आवेदिका की शिकायत सही पायी गई। इसके पश्चात पूजा देवी का वरासत दर्ज हो गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार बरहज अश्वनी ने शाम को करौंदी गांव जाकर आवेदिका को वरासत से संबंधित अभिलेख सौंप दिया।

पूजा देवी एक साल से लंबित वरासत को डीएम की जनता दर्शन के माध्यम से एक ही दिन में दर्ज होने को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रही। उन्होंने कहा कि सुबह शिकायत और शाम को समाधान मिलना एक सपने जैसा है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

अखिलेश यादव पर अंतर्यामी सिंह के कड़वे बोल : आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

Sunil Kumar Rai

बकायेदारों का कनेक्शन काटना पड़ा महंगा : इमिलिया उपकेंद्र पहुंची भीड़ ने की तोड़फोड़, कर्मचारियों से बदसलूकी

Abhishek Kumar Rai

Aadhar Card : आधार के जरिए अगस्त में हुए 23.45 करोड़ E-KYC Transaction, जुलाई के मुकाबले हुआ 44 फीसदी ज्यादा वेरिफिकेशन

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : सीडीओ ने बारिश से टूटे कुर्ना लिंक नाले का किया स्थलीय निरीक्षण, इंजीनियर्स ने बताई ये वजहें, लैब में होगी टेस्टिंग

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने संगम नगरी में तैयारियों को परखा: अधिकारियों की सराहना की, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

डीएम जेपी सिंह ने पहाड़पुर गांव का किया दौरा : स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाली पर जताई नाराजगी, मांगी रिपोर्ट

Rajeev Singh
error: Content is protected !!