खबरेंदेवरिया

भाजपा देवरिया के कार्यकर्ताओं को कार्यशाला में मिला मंत्र : बूथ सशक्तिकरण अभियान की बनी योजना

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल से 25 मार्च तक चलाये जाने वाले बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिये देवरिया नगर मण्डल के पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र संयोजकों और अल्पकालीन विस्तारकों की कार्यशाला का आयोजन गरुलपार पार्टी कार्यालय पर हुयी।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से कमर कस चुकी है। अब हम लोगों का काम है कि पार्टी के तय कार्यों को निश्चित समय में पूरा कर पार्टी को मजबूत करें। बूथ को सशक्त करने के लिये आप सभी लोग रोज बूथों पर प्रवास करें और कम से कम 11 सदस्यों वाली सक्रिय बूथ कमेटी का गठन करें। सभी बूथों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर लें।

उन्होंने इस बूथ सशक्तिकरण अभियान में भाग लेने वाले विस्तारकों को पूरी निष्ठा से बूथ का काम करने का आग्रह किया। कार्यशाला का संचालन नगर महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से अम्बिकेश पाण्डेय, गोविन्द मणि, संजय तिवारी, मिथिलेश मिश्र, अमित दूबे, अखिलेश मिश्र, दीपक वर्मा, एजाज अहमद, रविन्द्र राव, बजरंगी मणि, भरत मद्धेशिया, अजय वर्मा, रूपम पाण्डेय, धनजी वर्मा, सुशील सिंह, अजित मिश्र आदि रहे।

बैतालपुर मण्डल की कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार में हुआ, जिसमें जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कैसे हो इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान जितेन्द्र सिंह, संजय सिंह, श्रीनिवास मणि, गिरिजेश मणि, राजेश निषाद, प्रदीप जायसवाल, अम्बिकेश पाण्डेय, नीलरतन जायसवाल, मनीष पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह आजाद, जयप्रकाश मणि, बच्चा सिंह आदि रहे।

Related posts

देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे कृषि मंत्री : डायरिया और डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों को दी वार्निंग

Abhishek Kumar Rai

देवरिया खाद्य विभाग की अपील : स्ट्रीट फूड और आइसक्रीम खाने से बचें, पूरे शहर में चला अभियान, टेस्ट के लिए भेजे गए सैंपल

Satyendra Kr Vishwakarma

उपलब्धि : देश के 50 फीसदी परिवारों तक पहुंचा पानी, यूपी टॉप टेन से बाहर, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को इस महीने से मिलेगा कैशलेस इलाज, योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में वैक्सीन से 30365 बच्चे वंचित : दो दिन और चलेगा विशेष टीकाकरण पखवाड़ा, जानें प्रशासन की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में शरद मेला 2023 का आरम्भ : महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बनी योजना, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!