खबरेंदेवरिया

सोशल ऑडिट में पथरदेवा ब्लॉक में मिली गड़बड़ी : धन नहीं जमा कराने पर होगी FIR, डीडीओ ने दी चेतावनी

Deoria News : विकास खंड पथरदेवा, जनपद देवरिया के सोशल ऑडिट के उपरांत एग्जिट कॉन्फ्रेंस विकास खंड सभागार में आयोजित की गई। विकास खंड में वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के किए गए कार्यों के सोशल ऑडिट में जहां वित्तीय अनियमितता मिली है, वहां धन नहीं जमा कराने पर प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा। ऑडिट में वित्तीय विचलन, प्रक्रिया का उल्लंघन, शिकायत आदि के प्रकरण पाए गए थे।

इस पर जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने कहा कि सोशल ऑडिट पारदर्शिता एवं जवाबदेही का प्रमुख टूल है। जिला विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतवार और प्रकरणवार समीक्षा की। सभी संबंधित को हिदायत देते हुए जिला विकास अधिकारी ने कहा कि सोशल ऑडिट में आई हुई कमियों के एटीआर समयबद्धता से पूर्ण करें। जिससे उनका निस्तारण किया जा सके। वित्तीय अनियमितता के प्रकरण में विकासखंड बैतालपुर ने धनराशि जमा नहीं कराया है। यह ब्लाक अनियमितता की धनराशि शीघ्र जमा कराए।

उन्होंने नागरिक सूचना बोर्ड के विषय में कार्यदाई संस्थाओं को चेताया कि प्रत्येक कार्य के प्रारंभ में नागरिक सूचना बोर्ड लगाया जाना है। यदि समय से नागरिक सूचना बोर्ड नहीं लगाया जाना पाया जाता है, तो पारदर्शिता के मानकों का घोर उल्लंघन है। पारदर्शिता के मानकों को कार्यदाई संस्थाओं को मानना होगा। नहीं मानने पर कार्रवाई भी होगी।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रवि प्रताप सिंह, ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर संजीत धर द्विवेदी, सुमन मल्ल, कृष्ण कुमार उपाध्याय, अभय शंकर राव, सुनील कुमार सिंह, सरिता राजभर, बृजेश मिश्रा, सलीम, प्रेम प्रकाश यादव, रामकृपाल यादव, प्रेम पांडे, ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित रहे।

बैठक में जो अनुपस्थित रहे, उनसे स्पष्टीकरण के लिए निर्देशित किया गया।

Related posts

सड़क सुरक्षा माह का समापन : देवरिया में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य हुए सम्मानित, किया सराहनीय कार्य

Sunil Kumar Rai

सिधुवा डबल मर्डर केस : देवरिया में चाचा-भतीजा दोहरे हत्याकांड में 11 पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने बरती सख्ती

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में चला बुलडोजर : औद्योगिक आस्थान से हटा अतिक्रमण, प्रशासन ने की कार्रवाई

Laxmi Srivastava

सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमग होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : 296 किमी लंबा ‘सोलर एक्सप्रेस-वे’ बनाने की तैयारी में योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : गोरखपुर से काशी सहित इन शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू, पूर्वांचल को मिलेगा फायदा

Abhishek Kumar Rai

Lok Adalat : देवरिया में 29 मई को लगेगी लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!