खबरेंदेवरिया

222 इन्वेस्टर्स देवरिया में करेंगे करोड़ों का निवेश : सीडीओ ने की बैठक, विभागों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Deoria News : गाँधी सभागार विकास भवन देवरिया में मंगलवार को उप्र शासन के आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के पश्चात जिले में प्रस्तावित निवेशकों की एक बैठक मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

इसमें 222 निवेशकों को आमन्त्रित किया गया, जिन्होंने जिले में 1997.40 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। जिससे जिले में 6141 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

बैठक में पशुपालन विभाग, दुग्ध विकास, नेडा, एमएसएमई, वन विभाग, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, शहरी विकास एवं अन्य विभागों से जुड़े हुए निवेशकों ने प्रतिभाग किया। बैंक एवं सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में निवेशकों ने अपनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने सम्बन्धित विभागों से अनुरोध किया कि अपने विभाग के निवेशकों को अनुश्रवण करते हुए उन्हें शीघ्र उत्पादन की स्थिति तक लेकर आएं, ताकि आगामी ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में उनको प्रतिभाग कराया जा सके। निवेशकों ने मुख्य रूप से भूमि, विद्युत एवं बैंक से सम्बन्धित समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निवेशक जो इस वित्तीय वर्ष में उत्पादन की स्थिति में आने वाले हैं, उन्हे प्रोत्साहित कर तत्काल उनके उद्योग स्थापित कराकर उनकी सूची उपायुक्त उद्योग को भेजें।

बैठक में रवीन्द्र मल्ल सांसद प्रतिनिधि, शक्ति गुप्ता अध्यक्ष सीआईए, जेपी जायसवाल मण्डलीय अध्यक्ष आईआईए, अग्रणी जिला प्रबन्धक देवरिया एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा निवेशक उपस्थित रहे। अन्त में अभय कुमार सुमन उपायुक्त उद्योग ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक को समाप्त किया।

Related posts

Agnipath Scheme : डीएम ने सेवानिवृत्त सैनिकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, एसपी संकल्प शर्मा ने युवाओं को दी ये सलाह

Sunil Kumar Rai

खास खबर : केंद्र सरकार के इस नए कानून से अपराध पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री अमित शाह ने बताई खासियत

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : यूपी कैबिनेट ने 7 नगर पालिका के विस्तार को दी मंजूरी, जानें कितने और कौन गांव होंगे शामिल

Satyendra Kr Vishwakarma

68th National Film Awards : 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, इन फिल्मों ने जीता जूरी का दिल

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : 12 हजार बिजली बिल बकाएदारों ने ओटीएस योजना का लिया लाभ, आज ही करें भुगतान और पाएं छूट

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : देश के 50 फीसदी परिवारों तक पहुंचा पानी, यूपी टॉप टेन से बाहर, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!