खबरेंदेवरिया

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पथरदेवा विधानसभा से भरा पर्चा, जनता को ऐसे दिया धन्यवाद

Deoria News : यूपी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Assembly Election-2022) के छठे चरण के लिए देवरिया में आज नामांकन का तीसरा दिन था। इस लिहाज से आज का दिन बेहद खास रहा। आज बहुचर्चित पथरदेवा विधानसभा सीट से उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने नामांकन किया। जबकि देवरिया सदर सीट से भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) ने पर्चा भरा।

चर्चित सीट है

जनपद की सभी सात विधानसभा सीटों के लिए आज 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नामांकन में भारी भीड़ जुटी। पथरदेवा विधानसभा सीट से उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को समाजवादी पार्टी के ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी और बहुजन समाज पार्टी के परवेज आलम से जबरदस्त टक्कर मिल रही है।

प्रेरणा देता है

अपने नामांकन के बाद कृषि मंत्री ने कहा, “आज पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जनसेवा व लोक कल्याण के संकल्प के साथ नामांकन दाखिल किया। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद व विश्वास मेरी ऊर्जा का स्रोत है। आप सब का यही प्यार मुझे जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है। नामांकन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद!”

आवाज बनेंगे

उन्होंने आगे कहा, “आज नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। यह नामांकन पद के लिए नहीं अपितु पथरदेवा की प्रतिष्ठा और विकास के लिए किया गया। यह नामांकन हर उस वर्ग के पक्ष में किया गया जो जरूरतमंद है, जो गांव की पगडंडी पर है। यह नामांकन उन सभी लोगों की आवाज बुलंद करेगी। आप सभी का सहृदय धन्यवाद!”

Related posts

Deoria News : 30 नवंबर को देवरिया में विशाल किसान सम्मेलन करेगी भाजपा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय कृषकों से करेंगे संवाद

Rajeev Singh

खास खबर : सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख शहर लोथल में दिखेगा भारत का समृद्ध समुद्री इतिहास, 3500 करोड़ से तैयार होगा देश का पहला स्पेशल प्रोजेक्ट

Harindra Kumar Rai

स्टालिन की बदजुबानी पर सीएम योगी का पलटवार : सनातन विरोधियों को दी बड़ी नसीहत, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

जीवन में सफल होने के लिए हमेशा बड़ा लक्ष्य रखें : सांसद रविंद्र कुशवाहा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : रेडक्रॉस सोसाइटी और नेहरू युवा केंद्र ने वितरित की सामग्री, खिले जरूरतमंदों के चेहरे

Abhishek Kumar Rai

गांव की मिट्टी और अक्षत एकत्र कर सौंपा कलश : देशभक्ति नारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!