खबरेंदेवरिया

देवरिया में दाम्पत्य बंधन में बंधे 278 जोड़े : प्रतिनिधि और प्रशासन बने साक्षी, दीं शुभकामनाएं

Deoria News : महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज (Maharaja Agarsen Inter College Deoria) परिसर में गुरुवार को आयोजित भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (MukhyaMantri Samuhik Vivah Yojana) के तहत कुल 278 जोड़े एक-दूजे संग विवाह के बंधन में बंध गए। 263 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति से तथा 15 जोड़ों का मुस्लिम रीति से निकाह कराया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की योजनाओं के अंतर्गत 278 जोड़ों का एक साथ परिणय सूत्र में बंधना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की ईमानदार नीयत और कल्याणकारी नीति को दर्शाता है। सरकार की योजना की वजह से गरीब लोगों के जीवन में भी खुशियां आ रही हैं। उन्होंने नवदंपत्तियों को सुखद भविष्य की कामना की।

संसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा (MP Salempur Ravindra Kushwaha) ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से कई गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों का विवाह भव्यता के साथ हो रहा है। पहले आर्थिक कठिनाइयों की वजह से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में समस्या होती थी। इस योजना के चलते कई गरीबों के सपने साकार हुए हैं।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना है। आज इसके माध्यम से एक साथ, एक ही मण्डप में दाम्पत्र सूत्र में 278 लोग बंध रहे हैं, जिसके हम सभी साक्षी है। उन्होंने सभी जोड़ों को शुभकामनायें दीं। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (IPS Sankalp Sharma) तथा मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने नव दम्पतियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडे वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय 02 लाख है, के पुत्रियों की शादी सम्पन्न हुई।

योजना के प्राविधानों के अनुसार प्रत्येक जोडे पर 51 हजार व्यय किया गया है, जिसमें विवाहित कन्या के खाते में 35 हजार रुपये, 10 हजार रुपये मूल्य के गृहस्थी की सामग्री एवं वस्त्र आभूषण तथा 06 हजार रुपये भोजन, टेन्ट आदि पर खर्च किये गए।

इस कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख देवरिया पिंटू जायसवाल, लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे एवं नव विवाहितों के सुखमय जीवन की कामना की।

Related posts

BIG NEWS : बच्चों को बाल विवाह और बाल श्रम से बचाएगी टास्क फोर्स, हर सूचना पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

अनूठी पहल : मानव स्थली पब्लिक स्कूल ने बच्चों के दादा-दादी को किया सम्मानित, कार्यक्रमों के जरिए जताया आभार

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : आत्महत्या के इरादे से देवरिया में गंडक नदी में कूदा युवक, तलाश जारी

Sunil Kumar Rai

Diwali 2021 : अयोध्या में जलेंगे गाय के गोबर वाले लाखों दीपक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिखाई हरी झंड़ी

Sunil Kumar Rai

बेंगलुरु और दिल्ली सहित इन 4 शहरों में बनेगा उत्तर प्रदेश का नया अतिथि गृह : सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह संपन्न : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए पदक

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!