उत्तर प्रदेशखबरें

महानगर पुलिस ने महज 20 साल के दो शातिर लुटेरों को पकड़ा : जानें कैसे मिली ये बड़ी कामयाबी

Uttar Pradesh : राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को विवेकानंद हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवम रावत उर्फ शिवम राज और शिवा सिंह राजपूत को पकड़ा गया है। इन दोनों लुटेरों ने 3 महीने पहले एक महिला का पर्स लूटा था। इसके बाद मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, इनके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है।

इन दोनो लुटेरों की उम्र 20 वर्ष है। आरोपी शिवम मड़ियाव गांव, शिवा गुडंबा का निवासी है। बीते 22 अक्टूबर 2022 को शाम करीब 7:30 बजे पीड़िता अपनी मां के साथ ऑटो से मार्केट से वापस घर आ रही थी। तभी छन्नीलाल चौराहे, महानगर के पास दो अज्ञात बाइक सवार लड़कों ने पर्स छीन लिया था पर्स में मोबाइल, पैसे व अन्य कागजात थे।

इंस्पेक्टर महानगर ने बताया कि यह दोनों ही शातिर किस्म के लुटेरे हैं जो पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। वहीं अलग अलग थानों में पहले से ही कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वह अपनी जीविका चलाने व भौतिक लाभ के लिए राह चलते लोगों से मोबाइल, पर्स छीन कर भाग जाते हैं। इसके बाद लोगों को इसे अपना बताकर कम दामों में बेच देते हैं। आरोपियों ने यह भी बताया कि बढ़ती मंहगाई के चलते जीवन यापन करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में इन दोनो युवकों को चोरी का सहारा लेना पड़ रहा है।

Related posts

BIG NEWS : डीएम की सख्ती पर ग्राम विकास अधिकारी ने 3 घंटे में खाली किया भवन, कृषि कल्याण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए मिड डे मील के सैंपल : देवरिया में 500 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों को किया जागरूक

Rajeev Singh

Syama Prasad Mukherjee : सांसद ने देवरिया में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का किया अनावरण

Rajeev Singh

एक्सीडेंट में हर घंटे 15 लोगों की मौत : जागरूकता के लिए शुरू हुआ अभियान, डीएम और एसपी ने की अपील

Abhishek Kumar Rai

PM Narendra Modi Birthday : देवरिया में भाजपा ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा, रक्तदान, फल वितरण और हवन-पूजन कर मनाया पीएम का बर्थडे

Sunil Kumar Rai

ई-लाटरी से देवरिया में आवंटित हुईं वाइन शॉप : डीएम और एसपी की मौजूदगी में हुआ ड्रॉ

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!