खबरेंदेवरिया

देवरिया में सोमवार को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी सुनेंगे समस्याएं

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने बताया कि सोमवार को जनपद के समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी भाटपाररानी में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी देवरिया सदर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सलेमपुर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रुद्रपुर तथा मुख्य राजस्व अधिकारी बरहज तहसील में जन समस्याओं का निराकरण करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। शनिवार को महाशिवरात्रि का सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से आगामी कार्यदिवस सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में जन समस्याओं की सुनवाई के लिए उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

दिव्यांगजनों के लिए लगेगा विशेष कैंप

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सीएमओ डॉ राजेश झा ने बताया कि सोमवार को दिव्यांगजनों का प्रमाणपत्र बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन मेडिकल कॉलेज नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को साप्ताहिक शेड्यूल के तहत मेडिकल बोर्ड जिला अस्पताल में उपलब्ध रहता है, जहां बड़ी तादाद में लोग दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए परीक्षण कराने के लिए आते हैं।

इस वजह से सोमवार को मेडिकल बोर्ड की उपलब्धता भाटपाररानी तहसील में नहीं रहेगी। उन्होंने दिव्यांगजनों से सोमवार को जिला अस्पताल में आयोजित होने वाले विशेष कैंप का लाभ उठाने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले आगामी संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैंप का आयोजन पूर्ववत जारी रहेगा।

Related posts

देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : ड्रोन तकनीक से किसानों को खेती में आसानी होगी, जानें कृषकों के लिए कैसे फायदेमंद है

Harindra Kumar Rai

गौतमबुद्ध नगर : विहिप ने प्रशासन को दी गंभीर चेतावनी, अवैध मजार और झूठे केस नहीं हटाए गए तो…

Satyendra Kr Vishwakarma

3 बार सीएम और 10 बार एमएलए रहे मुलायम सिंह यादव : मुख्यमंत्री योगी ने विधान सभा में दी श्रद्धांजलि, ऐसे किया याद

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई का दिया आदेश, निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

Sunil Kumar Rai

विकास भवन में गायब मिले 21 कर्मी : देवरिया के विकास की रोक रहे राह, जानें सीडीओ ने क्या एक्शन लिया

Swapnil Yadav

Deoria News : अगस्त से हर दूसरे और चौथे बुधवार को लगेगा केसीसी कैंप, सभी कृषकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!